US Shooting: अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट में गोलीबारी, 3 पुलिस अधिकारियों की मौत (Watch Video)
अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट में गोलीबारी हुई है. गोलीबारी के बार पूरे चार्लोट में दहशत का माहौल है. फायरिंग में 3 पुलिस अधिकारियों की मौत हुई हैं.
US Shooting: अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट में गोलीबारी हुई है. गोलीबारी के बार पूरे चार्लोट में दहशत का माहौल है. फायरिंग में 3 पुलिस अधिकारियों की मौत हुई हैं. सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से जारी रिपोर्ट में बताया कि फायरिंग उत्तरी कैरोलिना के चार्लोट में एक आवास पर हुई. जिस फायरिंग में तीन कानून प्रवर्तन अधिकारियों की जान चली गई.
ख़बरों के अनुसार जिन अधिकारियों की मौत हुई उनमें एक डिप्टी यूएस मार्शल और दो स्थानीय टास्क फोर्स के अधिकारी शामिल हैं. यह भी पढ़े: US Shooting: फ्लोरिडा में पार्टी के दौरान भीषण गोलीबारी, हमले में 10 लोग घायल, 16 साल का संदिग्ध गिरफ्तार (Watch Video)
अमेरिका में फायरिंग:
वहीं इससे पहले रविवार को अमेरिका के फ्लोरिडा के सैनफोर्ड शहर में एक पार्टी स्थल पर फायरिंग हुई. जिस गोलीबारी में 10 लोग घायल हो गए. हालांकि पुलिस ने फायरिंग करने वाले 16 साल के संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2024 08:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

