अमेरिकी सीनेटर की समूह ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से लगाई गुहार, कहा- कश्मीर से पाबंदियां हटवाने में करें मदद

अमेरिकी सीनेटर के एक समूह ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अनुरोध किया है कि वह भारतीय बलों द्वारा कश्मीर घाटी में लगाई गई पाबंदियों को हटवाने में मदद करें. खबरों के अनुसार ट्रंप को लिखे एक पत्र में सीनेटर क्रिस वान होलेन, बेन कार्डिन, लिंडसे ग्राहम और टॉड यंग ने कहा कि 'घाटी में मानवीय संकट' को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई करते हुए इस बाबत कुछ करें.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credit- IANS)

वाशिंगटन : अमेरिकी सीनेटर (सांसद) के एक समूह ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से अनुरोध किया है कि वह भारतीय बलों द्वारा कश्मीर घाटी में लगाई गई पाबंदियों को हटवाने में मदद करें. मीडिया की खबरों के अनुसार, ट्रंप को लिखे एक पत्र में गुरुवार को सीनेटर क्रिस वान होलेन, बेन कार्डिन, लिंडसे ग्राहम और टॉड यंग ने कहा कि 'घाटी में मानवीय संकट' को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई करते हुए इस बाबत कुछ करें.

उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति से अनुरोध किया कि वह भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करें और कश्मीर में लगे प्रतिबंधों और कर्फ्यू हटाने को कहें. पत्र में कहा गया है, "हम कश्मीर के हालात के मद्देनजर यह पत्र लिख रहे हैं. यह लोकतंत्र, मानवाधिकार और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए जरूरी मुद्दा है."

यह भी पढ़ें : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के तौर पर नहीं चुने जाएंगे अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो

आगे कहा गया है, "हालांकि, हम कश्मीर मुद्दे का हल खोजने में मदद करने के लिए सभी पार्टियों के साथ काम करने के आपके (ट्रंप) लक्ष्य का समर्थन करते हैं. इसलिए वर्तमान मानवीय संकट को तुरंत समाप्त करने का आग्रह हम आपसे इस पत्र के माध्यम से करना चाहते हैं."

यह भी लिखा गया है, "प्रत्येक गुजरते दिन के साथ कश्मीर में लोगों के लिए हालात बेहद मुश्किल होते जा रहे हैं. इसलिए हम आपसे अनुरोध करते हैं कि आप (ट्रंप) प्रधानमंत्री मोदी से बात करके वहां संचार, इंटरनेट सुविधा लागू करने और प्रतिबंधों को हटाने के बारे में बात करें, जिसे अनुच्छेद 370 को रद्द किए जाने और जम्मू एवं कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के बाद से लागू किया गया है."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 2nd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी-20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand vs India 2nd T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में आज होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी