भारत और पाक के बीच बढ़ते तनाव पर अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने सुषमा स्वराज से की वार्ता

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (Mike Pompeo) ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के साथ वार्ता की और क्षेत्र में शांति कायम रखने के अपने साझा लक्ष्य पर बल दिया.

माइक पोम्पियो और सुषमा स्वराज (Photo Credit- PTI)

वॉशिंगटन: अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (Mike Pompeo) ने भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (Sushma Swaraj) के साथ वार्ता की और क्षेत्र में शांति कायम रखने के अपने साझा लक्ष्य पर बल दिया. विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, पोम्पियो ने मंगलवार तड़के भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के सबसे बड़े आतंकी शिविर पर बमबारी करके लौटने के बाद रात को सुषमा स्वराज से बातचीत की.

बयान में पोम्पियो ने कहा, "मैंने सुरक्षा को लेकर हमारी करीबी साझेदारी और क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के साझा लक्ष्य पर जोर देने के लिए भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ बातचीत की." पोम्पियो की इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री महमूद शाह कुरैशी के साथ बातचीत हुई थी, जिसमें कुरैशी ने अमेरिकी विदेश मंत्री से कहा था कि भारत अपने राजनीतिक और चुनावी लक्ष्यों के मद्देनजर क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को खतरे में डाल रहा है.

यह भी पढ़ें: RIC बैठक: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पुलवामा आतंकी हमले में जैश की भूमिका को किया रेखांकित

कुरैशी ने पोम्पियो से कहा कि भारतीय "आक्रामकता निंदा योग्य है" और उम्मीद जताई कि अमेरिका इस स्थिति में अपनी भूमिका निभाएगा. बयान के मुताबिक, पोम्पियो ने कहा, "मैंने भारत और पाकिस्तान दोनों के मंत्रियों से कहा कि हम चाहते हैं कि भारत और पाकिस्तान संयम बरतें और किसी भी कीमत पर तनाव बढ़ने से रोकें."

पोम्पियो ने कहा, "मैंने दोनों पक्षों को सीधी बातचीत को प्राथमिकता देने और आगे सैन्य कार्रवाई से बचने के लिए प्रेरित किया." सुषमा स्वराज फिलहाल 16वीं रूस-भारत-चीन विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के लिए चीन के वुझेन में हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Score Update: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

PSZ vs LHQ, PSL 2026 19th Match Live Streaming In India: पेशावर जाल्मी बनाम लाहौर कलंदर्स के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं मैच का लुफ्त

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट