आतंकवाद का वित्तपोषण रोकने के लिए FATF की सिफारिशें लागू करे पाकिस्तान: अमेरिका

अमेरिका की एक शीर्ष दूत ने कहा है कि आतंकवाद के वित्तपोषण से निपटने के लिए पाकिस्तान को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल की सिफारिशें पूरी तरह लागू करनी चाहिए. उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि आतंकवादी नेटवर्कों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ एफएटीएफ की सिफारिशें लागू करने से अमेरिका को पाकिस्तान के संबंध में अमेरिकी यात्रा परामर्श में संशोधन करने में मदद मिलेगी.

अमेरिका का तिरंगा (Photo Credits: Pixabay)

अमेरिका की एक शीर्ष दूत ने कहा है कि आतंकवाद (Terrorism) के वित्तपोषण से निपटने के लिए पाकिस्तान (Pakistan) को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (Financial Action Task Force) की सिफारिशें पूरी तरह लागू करनी चाहिए. उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि आतंकवादी नेटवर्कों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ-साथ एफएटीएफ की सिफारिशें लागू करने से अमेरिका को पाकिस्तान के संबंध में अमेरिकी यात्रा परामर्श में संशोधन करने में मदद मिलेगी.

दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए अमेरिका की कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री एलिस वेल्स ने बृहस्पतिवार को ‘विल्सन सेंटर’ थिंक टैंक के एक कार्यक्रम में कहा, "हम पाकिस्तान के सुरक्षा हालात में सुधार देखना चाहते हैं ताकि यह यात्रा संबंधी हमारे परामर्श में भी दिखाई दे." वेल्स ने कहा, "मुझे लगता है कि जो कदम बहुत आवश्यक हैं, उनमें एफएटीएफ को पूरी तरह लागू करना, आतकंवादी संगठनों के सदस्यों के खिलाफ अभियोग चलाना और उनकी संपत्तियां जब्त करना शामिल है."

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान की नई चाल: भारतीय जवानों को गुपचुप तरीके से वॉट्सऐप ग्रुप में कर रहा शामिल, सेना ने दी चेतावनी

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने इस साल नौ अप्रैल को जारी यात्रा परामर्श में अमेरिकी नागरिकों से पाकिस्तान जाने की अपनी योजना पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया था. इसमें अमेरिकी नागरिकों को आतंकवाद एवं अपहरण के खतरे के मद्देनजर बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा नहीं जाने की सलाह दी गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QG vs MS, PSL 2026 13th Match Preview: लाहौर में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम मुल्तान सुल्तांस के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स