अमेरिका का खुलासा, कहा- भारत ने कभी नहीं बताया की वह कश्मीर से धारा 370 को करेगा खत्म

अमेरिका ने बुधवार को मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए इस बात से इनकार किया कि भारत ने जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) से धारा 370 हटाने के अपने इरादे के बारे में उसे सूचित किया था.

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (Photo Credits: Getty)

वाशिंगटन: अमेरिका ने बुधवार को मीडिया रिपोर्ट्स का खंडन करते हुए इस बात से इनकार किया कि भारत ने जम्मू और कश्मीर (Jammu and Kashmir) से धारा 370 हटाने के अपने इरादे के बारे में उसे सूचित किया था. दरअसल कहा जा रहा था कि विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) ने अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो (Mike Pompeo) के साथ बैंकाक (Bangkok) में इस मुद्दे पर बातचीत की थी और धारा 370 को लेकर भारत सरकार के फैसले से अवगत करवाया था.

अमेरिका के दक्षिण और मध्य एशिया के विदेश राज्य मंत्री ऐलिस जी वेल्स ने ट्वीट किया, प्रेस रिपोर्टिंग के विपरीत, भारत सरकार ने जम्मू-कश्मीर के विशेष संवैधानिक दर्जे को रद्द करने की पहल से पूर्व अमेरिकी सरकार से परामर्श या सूचना नहीं दी.

कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया था कि भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने बैंकॉक में आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान पोम्पियो के साथ अनुच्छेद 370 को रद्द करके जम्मू-कश्मीर की स्थिति को बदलने के कदम के बारे में बात की थी. एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया था कि राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने इस मुद्दे पर अपने अमेरिकी समकक्ष जॉन बोल्टन से भी बातचीत की थी.

यह भी पढ़े- सबसे बड़ी जीत: धारा-370 हटने के बाद से कश्मीर में नहीं हुई कोई हिंसा, सचिवालय पर गर्व से लहराया देश का तिरंगा

उधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के भारत के निर्णय के बारे में अन्य देशों को सूचना देने के मकसद से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से बातचीत की. इससे पहले पाकिस्तान के शीर्ष असैन्य और सैन्य नेतृत्व ने भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया को निष्कासित करने और द्विपक्षीय संबंध स्थगित करने का निर्णय लिया.

जम्मू और कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले धारा 370 के ज्यादातर प्रावधानों को रद्द करने के भारत के कदम को ‘‘एकतरफा और अवैध’’ बताते हुए पाकिस्तान की सरकार और हर संभव कदम उठाने की बात कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड