भारत के विरोध के बाद अमेरिका ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा-आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए
पाकिस्तान को सहायता रोके जाने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इस्लामाबाद की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में पूछे जाने पर बोल्टन ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैंने विदेश मंत्री से इसपर चर्चा की.’’
वाशिंगटन: ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के साथ इस सप्ताह हुयी बैठक में इस साल की शुरूआत से सुरक्षा सहायता रोकने और आतंकवादियों के खिलाफ नये सिरे से प्रभावी अभियान के महत्व पर चर्चा की. यह जानकारी व्हाइट हाउस ने दी है. कुरैशी ने दो अक्टूबर को वाशिंगटन में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन और विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के साथ मुलाकात की थी. व्हाइट हाउस में संवाददाता सम्मेलन में बोल्टन ने बैठकों को उपयोगी बताया.
पाकिस्तान को सहायता रोके जाने और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में इस्लामाबाद की ओर से उठाए गए कदमों के बारे में पूछे जाने पर बोल्टन ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैंने विदेश मंत्री से इसपर चर्चा की.’’ यह भी पढ़े-सुषमा संग बैठक रद्द होने पर तिलमिलाया पाकिस्तान, कुरैशी बोले-भारत बातचीत नहीं चाहता तो PAK...
बोल्टन ने बताया, ‘‘हमने निश्चित रूप से सुरक्षा सहायता रोके जाने और आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से नये सिरे से प्रभावी अभियान चलाए जाने के महत्व पर बातचीत की.’’उन्होंने बताया कि इसके अलावा हमने कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2018 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

