अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- प्रवासियों और शुल्क के मुद्दे पर अमेरिका और मेक्सिको समझौते के करीब
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने कहा है कि उन्होंने मेक्सिको पर शुल्क लगाने की योजना टाल दी है.
वॉशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) ने कहा है कि उन्होंने मेक्सिको पर शुल्क लगाने की योजना टाल दी है. उन्होंने ट्वीट कर बताया कि मेक्सिको मध्य अमेरिकी प्रवासियों को अमेरिका के अंदर आने से रोकने के लिये ‘‘कड़ी कार्रवाई करने पर सहमत’’ हो गया है.
ट्रंप ने शुक्रवार रात ट्वीट किया, ‘‘मुझे आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि अमेरिका मेक्सिको के साथ समझौते के करीब पहुंच गया है. समझौते पर जल्द हस्ताक्षर होने की संभावना है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘मेक्सिको के खिलाफ सोमवार से जो शुल्क क्रियान्वित किया जाना था, उसे अब अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है.’’ ट्रंप ने कहा कि मेक्सिको ‘‘अपनी सीमा और हमारी दक्षिणी सीमा से प्रवासियों के प्रवाह को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई पर सहमत है.’’
यह भी पढ़ें : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विरोध प्रदर्शनों के बीच किया आयरलैंड का दौरा
उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से ‘‘मेक्सिको से अमेरिका के अंदर होने वाले अवैध प्रवास पर लगाम लगेगी.’’ शुक्रवार को अमेरिकी विदेश मंत्रालय द्वारा जारी ‘‘अमेरिका-मेक्सिको संयुक्त घोषणापत्र’’ के अनुसार अमेरिका ने कहा कि वह मेक्सिको की दक्षिणी सीमा को पार कर आने वाले शरणार्थियों की वापसी के कार्यक्रम को विस्तारित करेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2019 12:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

