विदेश

कुत्ते और बिल्ली खाने को लेकर अमेरिकी संसद ने लिया बड़ा फैसला

कांग्रेस सदस्य क्लाउडिया टेनी ने कहा, ‘‘कुत्ते और बिल्ली साथी और मनोरंजन के लिए होते हैं. दुर्भाग्य से, चीन में हर साल इंसान के भोजन के लिए एक करोड़ से अधिक कुत्तों को मार दिया जाता है.’’

कुत्ते और बिल्ली खाने को लेकर अमेरिकी संसद ने लिया बड़ा फैसला
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo credits: Unsplash/Anusha Barwa)

वाशिंगटन: अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने बुधवार को एक विधेयक पारित किया जिसके तहत इंसानों के भोजन के लिए कुत्तों और बिल्लियों के वध पर रोक लगाई जाएगी. कुत्ता एवं बिल्ली मांस व्यापार निषेध कानून 2018 का उल्लंघन करने पर 5,000 अमेरिकी डॉलर (3,50,000 से अधिक रुपए) का जुर्माना लगाया जाएगा. एक अन्य प्रस्ताव में सदन ने चीन, दक्षिण कोरिया और भारत सहित सभी देशों से कुत्तों और बिल्लियों के मांस का व्यापार बंद करने का अनुरोध किया.

कांग्रेस सदस्य क्लाउडिया टेनी ने कहा, ‘‘कुत्ते और बिल्ली साथी और मनोरंजन के लिए होते हैं. दुर्भाग्य से, चीन में हर साल इंसान के भोजन के लिए एक करोड़ से अधिक कुत्तों को मार दिया जाता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन चीजों के लिए हमारे करुणामय समाज में कोई स्थान नहीं है. यह विधेयक अमेरिका के मूल्यों को परिलक्षित करता है और सभी देशों को एक सख्त संदेश देता है कि हम इस अमानवीय और क्रूर बर्ताव का साथ नहीं देंगे.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2018 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).