राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ व्यापारिक रिश्तों में सुधार पर की यह बड़ी मांग
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चीन के साथ व्यापारिक रिश्तों में सुधार और चीनी उत्पादों पर शुल्क वृद्धि के दूसरे दौर को स्थगित करने के अपने फैसले का हवाला देते हुए बीजिंग (Beijing) से सभी अमेरिकी कृषि उत्पादों पर से शुल्क तत्काल हटाने को कहा है.
वॉशिगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने चीन के साथ व्यापारिक रिश्तों में सुधार और चीनी उत्पादों पर शुल्क वृद्धि के दूसरे दौर को स्थगित करने के अपने फैसले का हवाला देते हुए बीजिंग (Beijing) से सभी अमेरिकी कृषि उत्पादों पर से शुल्क तत्काल हटाने को कहा है.
उन्होंने शुक्रवार को ट्वीट किया, "मैंने चीन से हमारे कृषि उत्पादों (गोमांस, सुअर का मांस आदि) पर से सभी शुल्क इस तथ्य के आधार पर हटाने को कहा है कि हम व्यापार वार्ता में अच्छी तरह आगे बढ़ रहे हैं."
उन्होंने साथ ही कहा, "मैंने एक मार्च को उनके उत्पादों पर शुल्क की दूसरी किश्त को बढ़ाकर 25 प्रतिशत नहीं किया. यह हमारे महान किसानों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है."
Tags
संबंधित खबरें
Missile Threat: दुबई के लोगों को फोन पर मिला संभावित मिसाइल खतरे का अलर्ट, सुरक्षा के लिए उठाए गए सख्त कदम
Middle East Conflict: फारस की खाड़ी में गहराया समुद्री संकट, सैन्य संघर्ष के बीच 5 की मौत; 69 का रेस्क्यू और 10 से अधिक जहाज क्षतिग्रस्त
पीएम मोदी का यूट्यूब पर 'डिजिटल' धमाका: 3 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ दुनिया के पहले नेता बने, यूट्यूब सीईओ ने दी बधाई
मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना
\