अमेरिकी सरकार ने सुनाया नया फैसला, शरणार्थी बच्चों के लिए इंग्लिश की कक्षाओं और कानूनी सेवाओं में करेंगे कटौती

अमेरिकी सरकार (American Government) के संरक्षण में रह रहे शरणार्थी बच्चे अब अंग्रेजी (English) भाषा का कोर्स नहीं कर पाएंगे और न ही कानूनी सेवाओं (Legal Services) तक उनकी पहुंच हो सकेगी.

स्टूडेंट्स (Photo Credit- Pixabay)

फीनिक्स : अमेरिकी सरकार (American Government) के संरक्षण में रह रहे शरणार्थी बच्चे अब अंग्रेजी (English) भाषा का कोर्स नहीं कर पाएंगे और न ही कानूनी सेवाओं (Legal Services) तक उनकी पहुंच हो सकेगी. अधिकारियों ने बुधवार को जानकारी दी कि इन सेवाओं का भुगतान करने वाली एजेंसी ने पर्याप्त निधि न होने का हवाला देते हुए यह फैसला किया है.

स्वास्थ्य एवं मानव सेवा विभाग (Department of Health and Human Services) ने देश भर के शिविरों को पिछले हफ्ते अधिसूचित किया था कि वह शिक्षकों के वेतन या कानूनी सेवाओं या मनोरंजन संबंधी उपकरणों के लिए भुगतान नहीं करेंगे.

इस कदम से फ्लोर्स सौदे नाम की एक कानूनी व्यवस्था का उल्लंघन होगा जिसके तहत सरकार को अपने संरक्षण में रह रहे शरणार्थी बच्चों को शिक्षा एवं मनोरंजन संबंधी गतिविधियां उपलब्ध कराना जरूरी होता है. लेकिन एजेंसी ने कहा कि उसके पास ये सारी सेवाएं देने के लिए निधि नहीं है क्योंकि उसे बड़ी संख्या में अमेरिका आ रहे बच्चों से निपटना पड़ रहा है. इनमें से ज्यादातर बच्चे सेंट्रल अमेरिका से आ रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Score Update: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच पहले वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Dream11 Prediction: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में आज इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

England vs Sri Lanka 1st ODI Match Preview: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में आज खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच पहला वनडे मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स