अमेरिका रक्षा मंत्री ने भारत को लेकर ऐसी बात कही है जो हर पाकिस्तानी को चुभेगी
अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ऐसे कदमों पर चर्चा की जिनमें भारत और अमेरिका साथ मिल कर और काम कर सकते हैं. . एस्पर ने पिछले महीने ही रक्षा मंत्री का पद संभाला है. उन्होंने 20 अगस्त को पहली बार सिंह से फोन पर बातचीत की थी.
वाशिंगटन : अमेरिका के रक्षा मंत्री मार्क एस्पर (Mark Esper) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) के साथ ऐसे कदमों पर चर्चा की जिनमें भारत और अमेरिका साथ मिल कर और काम कर सकते हैं. एस्पर ने पिछले महीने ही रक्षा मंत्री का पद संभाला है. उन्होंने 20 अगस्त को पहली बार सिंह से फोन पर बातचीत की थी.
उन्होंने पेंटागन में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमारी बातचीत गर्मजोशी भरी रही. हमने अपने साझे रणनीतिक हित सहित भविष्य में और करीब से काम करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा की.’’ हालांकि उन्होंने बातचीत के संबंध में और जानकारी नहीं दी.
यह भी पढ़ें : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज करेंगे लद्दाख का दौरा, राज्य के हालात का लेंगे जायज़ा
इससे पहले नई दिल्ली में रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा था कि एस्पर ने जम्मू-कश्मीर में हुए हालिया घटनाक्रम में सरकार के इस रुख की सराहना की थी कि यह भारत का आंतरिक मामला है. उन्होंने उम्मीद जताई थी कि भारत-पाकिस्तान के बीच कोई भी मुद्दा द्विपक्षीय तरीके से सुलझाया जाएगा. प्रवक्ता ने कहा कि सिंह ने एस्पर के समक्ष सीमापार आतंकवाद का मुद्दा उठाया और क्षेत्र में शांति और स्थायित्व के लिए भारत द्वारा किए जा रहे प्रयासों में अमेरिका के समर्थन की सराहना की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

