जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने को लेकर UNSC में बैठक शुरू, पाकिस्तान के दोस्त चीन ने किया था निवेदन
भारत द्वारा जम्मू कश्मीर से विशेष दर्जा वापस लिये जाने के मुद्दे पर शुक्रवार को बंद कमरे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक शुरू हो चुकी है.
संयुक्त राष्ट्र: भारत द्वारा जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) से विशेष दर्जा वापस लिये जाने के मुद्दे पर शुक्रवार को बंद कमरे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) की बैठक शुरू हो गई. पाकिस्तान (Pakistan) के करीबी सहयोगी चीन ने परिषद में ‘‘बंद कमरे में विचार-विमर्श’’ करने के लिए कहा था. संयुक्त राष्ट्र के एक राजनयिक ने पीटीआई-भाषा को बताया था कि चीन ने सुरक्षा परिषद की कार्यसूची में शामिल ‘भारत पाकिस्तान प्रश्न’ पर बंद कमरे में विचार-विमर्श करने के लिए कहा था. राजनयिक ने कहा, ‘‘यह अनुरोध सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष को पाकिस्तान के पत्र के संदर्भ में था.’’
परिषद की कार्यावली में कहा गया है ‘‘भारत/पाकिस्तान पर सुरक्षा परिषद का विचार विमर्श (बंद कमरे में) प्रात: दस बजे सूचीबद्ध है.’’उल्लेखनीय है कि बंद कमरे में बैठकों का ब्यौरा सार्वजनिक नहीं होता और इसमें बयानों का शब्दश: रिकॉर्ड नहीं रखा जाता। विचार-विमर्श सुरक्षा परिषद के सदस्यों की अनौपचारिक बैठकें होती हैं. यह भी पढ़े: अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को वेनेजुएला में विपक्ष पर बढ़ती कार्रवाई को लेकर चेताया
संयुक्त राष्ट्र के रिकॉर्ड के मुताबिक, आखिरी बार सुरक्षा परिषद ने 1964-65 में ‘भारत-पाकिस्तान प्रश्न’ के एजेंडा के तहत जम्मू कश्मीर के क्षेत्र को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद पर चर्चा की थी. हाल में पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा था कि उनके देश ने, जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के भारत के फैसले पर चर्चा के लिए सुरक्षा परिषद की आपात बैठक बुलाने की औपचारिक मांग की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2019 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

