COVID-19 Cases Worldwide: दुनियाभर में कोरोना के मामले 16.85 करोड़ से ज्यादा

पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 16.85 करोड़ हो गए हैं. इस महामारी से अब तक कुल 35.0 लाख लोगों की मौत हो गई हैं. ये आंकड़े विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा प्रकाशित किए गए हैं. शनिवार की सुबह तक, विश्व में कोरोना के कुल मामले 16,85,99,045 तक पहुंच गए हैं और इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35,07,477 हो गई है.

कोरोना वायरस (Photo Credits: Pixabay)

वाशिंगटन, 29 मई: पूरे विश्व में कोरोना के मामले बढ़कर 16.85 करोड़ हो गए हैं. इस महामारी से अब तक कुल 35.0 लाख लोगों की मौत हो गई हैं. ये आंकड़े विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा प्रकाशित किए गए हैं. शनिवार की सुबह तक, विश्व में कोरोना के कुल मामले 16,85,99,045 तक पहुंच गए हैं और इस महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 35,07,477 हो गई है.

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, दुनिया के सबसे ज्यादा मामलों और मौतों की संख्या क्रमश: 32,869,009 और 586,890 के साथ अमेरिका सबसे अधिक प्रभावित देश बना हुआ है. कोरोना संक्रमण के मामले में भारत 27,555,457 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें- विदेश की खबरें | भारत में पहली बार पाया गया कोरोना वायरस का बी.1.617 प्रकार अब 53 देशों में मिला : डब्ल्यूएचओ

डब्ल्यूएचओ के आंकड़े के मुताबिक 30 लाख से ज्यादा मामलों वाले अन्य सबसे प्रभावित देश ब्राजील (16,274,695), फ्रांस (5,535,701), तुर्की (5,220,549), रूस (5,044,459), यूके (4,473,681), इटली (4,205,970), जर्मनी (3,669,870), स्पेन (3,663,176), अर्जेंटीना (3,622,135) और कोलंबिया (3,294,101) हैं.

कोरोना से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 4,54,429 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है. भारत (318,895), मैक्सिको (222,232), यूके (127,758), इटली (125,793), रूस (120,406) और फ्रांस (108,354) में 100,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd ODI Match भारत बनाम वेस्टइंडीज दूसरे वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात, शुभमन गिल के दोहरे शतक से टीम इंडिया ने 406 रन का लक्ष्य किया हासिल

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में शुभमन गिल के दोहरे शतक की बदौलत टीम इंडिया ने चेस किया सबसे बड़ा टोटल, वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

INDIA Bloc Meet: दिल्ली में इंडिया गठबंधन की बैठक में दिखी सोनिया गांधी और ममता बनर्जी की गर्मजोशी; विपक्षी मोर्चे ने चुनाव आयोग के खिलाफ छेड़ा मोर्चा

India-US Ties: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई 'सार्थक' बातचीत; व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और अहम तकनीकों पर बनी रणनीतिक सहमति