पुलवामा आतंकी हमला: भारत-पाक के बीच बढ़ते तनाव देख कर संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने दोनों देशो से तत्काल कोई ठोस कदम उठाने की अपील की
राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस (António Guterres) ने भारत और पाकिस्तान से अपील की है कि वे पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बा द दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव को कम करने के लिए तत्काल कदम उठाएं.
संयुक्त राष्ट्र: राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस (António Guterres) ने भारत और पाकिस्तान से अपील की है कि वे पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के हमले में 40 जवानों के शहीद होने के बा द दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव को कम करने के लिए तत्काल कदम उठाएं. संयुक्त राष्ट्र महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक (Stéphane Dujarric) ने यहां मंगलवार को दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ महासचिव ने दोनों पक्षों के अत्यधिक संयम बरतने और तनाव कम करने के लिए तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता पर बल दिया. यदि दोनों पक्ष राजी होते हैं तो वह मध्यस्थता के लिए हमेशा तैयार हैं.’’
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी मिशन ने महासचिव के साथ बैठक का अनुरोध किया है. इसके अलावा पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र को दोनों देशों के बीच तनाव कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए.
यह भी पढ़ें: इमरान खान ने UN महासचिव के सामने रोया दुखड़ा, फिर अलापा कश्मीर राग
दुजारिक से जब इसके संबंध में प्रश्न किया गया तो उन्होंने कहा, ‘‘... भारत और पाकिस्तान के बीच हालात देखकर, हम पुलवामा में 14 फरवरी को भारतीय सुरक्षाबलों पर हुए हमले के मद्देनजर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने को लेकर काफी चिंतित हैं.’’ उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के मिशन ने महासचिव के साथ बैठक का अनुरोध किया है.
उन्होंने कहा, ‘‘हमने संयुक्त राष्ट्र को पत्र भेजे जाने संबंधी प्रेस रिपोर्ट देखी हैं. जहां तक हमें पता चला है, अभी तक ऐसा कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है.’’ गुतारेस ने आतंकवादी हमले की पिछले सप्ताह ‘‘कड़ी’’ निंदा की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2019 09:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

