विदेश

दिवाली पर विशेष डाक टिकटें जारी करेगी संयुक्त राष्ट्र की पोस्टल एजेंसी

संयुक्त राष्ट्र की पोस्टल एजेंसी दिवाली के उत्सव पर अगले महीने विशेष डाक टिकटें जारी करेगी.

दिवाली पर विशेष डाक टिकटें जारी करेगी संयुक्त राष्ट्र की पोस्टल एजेंसी
(Photo Credits: PTI)

संयुक्त राष्ट्र: संयुक्त राष्ट्र की पोस्टल एजेंसी दिवाली के उत्सव पर अगले महीने विशेष डाक टिकटें जारी करेगी. संयुक्त राष्ट्र पोस्टल एडमिनिस्ट्रेशन भारतीय उत्सव मनाने के लिए 19 अक्तूबर को न्यूयॉर्क विशेष कार्यक्रम शीट जारी करेगा. एजेंसी ने कहा, ‘‘दीपावली आनंदमय और प्रकाश का लोकप्रिय उत्सव है जिसे कई धर्मों के लोग भारत तथा दुनियाभर में मनाते हैं.’’

1.15 डॉलर मूल्य की शीट में दस डाक टिकटें है जिसमें प्रकाश उत्सव की झलक है और सांकेतिक तौर पर ‘दीये’ भी हैं. संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए ट्वीट किया, ‘‘अगले महीने आ रही संयुक्त राष्ट्र की डाक टिकटों के रूप में दिवाली का अच्छा तोहफा.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2018 11:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).