संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने ITC की नई कार्यकारी निदेशक की नियुक्ति की

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जमैका की पामेला कोक-हैमिल्टन को इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है. यह यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट और द वल्र्ड ट्रेड ऑगेर्नाइजेशन की व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विकास के लिए संयुक्त एजेंसी है.

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Photo Credits: IANS)

संयुक्त राष्ट्र, 25 जुलाई: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (Antonio Guterres) ने जमैका की पामेला कोक-हैमिल्टन को इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर (आईटीसी) के कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त करने की घोषणा की है. यह यूनाइटेड नेशंस कॉन्फ्रेंस ऑन ट्रेड एंड डेवलपमेंट (यूएनसीटीएडी) और द वल्र्ड ट्रेड ऑगेर्नाइजेशन (डब्ल्यूटीओ) की व्यापार और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार विकास के लिए संयुक्त एजेंसी है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कोक-हैमिल्टन ने स्पेन के अरंचा गोंजालेज लाया के ऊपर सफलता प्राप्त की है.

वर्तमान में यूएनसीटीएडी में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार और कमोडिटीज डिवीजन की निदेशक कोक-हैमिल्टन की "व्यापार-संबंधित क्षमता-निर्माण और सतत विकास में अनुभव और विशेषज्ञता" है. वह अभी जमैका सरकार, कैरिबियन फोरम के सदस्य के साथ सेवा दे रही हैं. कोक-हैमिल्टन में "स्मॉल आईलैंड डेवलपिंग स्टेट्स (एसआईडीएस) और लिस्ट डेवलप्ड कंट्रीज (एलडीसी)" जैसी कमजोर अर्थव्यवस्थाओं के सामने आने वाली चुनौतियों की गहरी समझ है.

यह भी पढ़ें: COVID-19 से निपटने की योजना में कोयले को शामिल करने का कोई कारण नहीं है: संयुक्त राष्ट्र महासचिव

उन्होंने जॉर्ज टाउन विश्वविद्यालय से कानून में एक जूरी डॉक्टर और वेस्ट इंडीज विश्वविद्यालय से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में स्नातक की डिग्री हासिल की है. वह धाराप्रवाह अंग्रेजी बोलने और स्पेनिश और फ्रेंच भाषा की भी जानकार हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Team India New Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को छोड़ा पीछे, इस मामले में नंबर-1 की कुर्सी पर किया कब्जा

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट