Russia-Ukraine War: यूक्रेन का दावा- रूस हमारे एक दूसरे परमाणु संयंत्र पर कब्जा करने की ताक में है

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के कार्यालय प्रमुख के सलाहकार एलेक्सी एरेस्तोविच के मुताबिक, रूस की सेना निकोलेव के उत्तर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही है और वह दक्षिण में स्थित परमाणु संयंत्र की दिशा में जाना चाह रही है.

रूस- यूक्रेन के बीच छिड़ा जंग (Photo Credits ANI)

यूक्रेन के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि रूस उनके देश के एक अन्य परमाणु संयंत्र को अपने कब्जे में लेना चाहता है. रूस ने बीते सप्ताह जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र पर कब्जा किया था. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के कार्यालय प्रमुख के सलाहकार एलेक्सी एरेस्तोविच के मुताबिक, रूस की सेना निकोलेव के उत्तर की ओर बढ़ने की कोशिश कर रही है और वह दक्षिण में स्थित परमाणु संयंत्र की दिशा में जाना चाह रही है. रूस की सेना की कोशिश इस संयंत्र पर जोपोरिज्जिया संयंत्र की तरह कब्जा करने की है.

यूक्रेन की संवाद समिति यूनियन के मुताबिक हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि जोपोरिज्जिया संयंत्र सामान्य रूप से काम कर रहा है और वहां कम ही दुश्मन बचे हैं.

एलेक्सी ने कहा कि निकोलेव के उत्तर की ओर जाना दुश्मनों के लिये आसान नहीं होगा लेकिन आक्रमणकारी की कोशिश उसी दिशा में है. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि गत 24 फरवरी को जबसे रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, तब से रूस के 11,000 से अधिक सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं.

यूक्रेन के मंत्रालय का यह भी कहना है कि अब तक इस जंग में रूस के 285 तोपें, 985 सैन्य वाहन, 109 आर्टिलरी सिस्टम, 50 मल्टीपल रॉकेट लांचर सिस्टम, 21 वायुरक्षा प्रणाली, 44 विमान, 48 हेलीकॉप्टर, 447 वाहन, दो हल्क स्पीटबोट और ईंधन तथा लुब्रीकेंट के साथ 60 टैंक तथा चार ड्रोन मार गिराये गये हैं.

मंत्रालय के मुताबिक दुश्मन इतनी बड़े नुकसान के बाद भी रूसी दुनिया के सैकड़ों समर्थकों को युद्ध में झोंक रहा है. खासकर लुहांस्क क्षेत्र में पूरी सीमा पर लाशें बिखरी हैं और आक्रमणकारियों के हथियारों की कतारें खड़ी हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Jasprit Bumrah New Miletone: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में जसप्रीत बुमराह ने अपने नाम किया ये खास रिकॉर्ड, इस मामले में रिचर्ड नगारवा को छोड़ा पीछे; यहां देखें आकंड़ें