यूक्रेन ने रूस के सैन्य ठिकानों और गैस पाइपलाइन पर किए ड्रोन हमले
यूक्रेन ने कहा है कि उसने रूसी भूभाग के अंदर सैन्य ठिकानों और गैस पाइपलाइन को निशाना बनाया है.
यूक्रेन ने कहा है कि उसने रूसी भूभाग के अंदर सैन्य ठिकानों और गैस पाइपलाइन को निशाना बनाया है. यूक्रेनी हमलों के कारण ब्लैक सी के पास बसे रूस के सोची शहर में एक तेल डिपो में आग लग गई.यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस ने मिसाइल हमला किया. यह जानकारी कीव प्रशासन ने दी है. रॉयटर्स ने चश्मदीदों के हवाले से बताया कि 2 और 3 अगस्त की दरमियानी रात लोगों ने एक बड़ा धमाका सुना और विस्फोट से शहर थर्रा गया.
यूक्रेन ने कहा, रूस में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया
उधर यूक्रेन ने भी दावा किया है कि उसने रूस में सैन्य ठिकानों और एक गैस पाइपलाइन को निशाना बनाया है. यूक्रेनी हमलों के कारण रूस के सोची शहर में तेल के एक डिपो ने आग पकड़ ली. सोची, यूक्रेन की सीमा से करीब 400 किलोमीटर दूर ब्लैक सी के किनारे है. 2014 में इसी शहर ने विंटर ओलंपिक की मेजबानी की थी.
क्या नाटो की विस्तार योजना ने रूस को युद्ध के लिए भड़काया?
सोची के स्थानीय प्रशासन ने अपने बयान में कहा कि हालात काबू में हैं और दमकलकर्मी आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं. समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, सोची ऑइल डिपो में लगी आग और उससे निकलते धुएं के कारण हवाईअड्डे पर कुछ समय तक यातायात बंद रहा.
यूक्रेन ने रूस में एक एयरफील्ड पर ड्रोन दागे
इससे पहले 2 अगस्त को यूक्रेन की खुफिया एजेंसी एसबीयू ने दावा किया कि उसके ड्रोनों ने रूस के एक एयरफील्ड को निशाना बनाया. एसबीयू के अनुसार, रूसी सेना यूक्रेनी ठिकानों पर लंबी दूरी के ड्रोन दागने में इस एयरफील्ड का इस्तेमाल करती है.
क्या है ओएससीई, जिससे रूस को निकालने की मांग कर रहा यूक्रेन
एसबीयू ने बताया कि हमले के कारण जहां आग लगी, वहां ईरान में बने शहीद ड्रोन जमा करके रखे गए थे. इसके अतिरिक्त एसबीयू ने पेंजा नाम की जगह पर एक इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री को भी निशाने बनाया.
रूस के रक्षा मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 1 और 2 अगस्त की दरमियानी रात यूक्रेन के 338 ड्रोनों को गिराया गया. रॉयटर्स के अनुसार, यूक्रेन की वायु सेना ने भी दावा किया है कि उसने यूक्रेनी भूभाग पर छोड़े गए रूस के 53 में से 45 ड्रोनों को गिरा दिया.
जापोरिझिया परमाणु बिजलीघर के करीब धमाके की निंदा
रूस और यूक्रेन के संघर्ष के बीच एक बार फिर जापोरिझिया परमाणु बिजलीघर को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं. इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आईएईए) ने अपने एक बयान में बताया कि 2 अगस्त को इस बिजलीघर के एक सहायक संयंत्र पर हमला किया गया.
परमाणु बिजलीघर पर मौजूद आईएईए की टीम ने धमाके सुने, "यह पूरक संयंत्र जेडएपीपी की परिधि से 1,200 मीटर दूर है. दोपहर के समय आईएईए की टीम ने वहां से धुआं उठता देखा."
यूक्रेन की आजादी जर्मन विदेश नीति के लिए सबसे अहम
आईएईए ने परमाणु संयंत्र के नजदीक संयम दिखाने की अपील की है. इसके अध्यक्ष रफाएल गोसी ने कहा, "परमाणु बिजलीघर के आसपास कोई भी हमला, चाहे निशाना कुछ भी हो, परमाणु सुरक्षा के लिए जोखिम हैं और हर हाल में इनसे बचना चाहिए."
जापोरिझिया परमाणु बिजलीघर को लेकर इतना संघर्ष क्यों
फरवरी 2022 में यूक्रेन पर हमला करने के शुरुआती हफ्तों में ही रूस ने इस बिजलीघर पर कब्जा कर लिया था. तब से ही यह रूसी नियंत्रण में है. दोनों ही पक्ष एक-दूसरे के ऊपर बिजलीघर को निशाना लगाने के आरोप लगाते हैं.
हालिया हफ्तों में यूक्रेनी भूभाग पर रूस के हमलों में तेजी आई है. इन हमलों में कई आम नागरिक मारे गए हैं. कीव ने कहा है कि इन हमलों के जवाब में वह भी रूस पर हवाई आक्रमण तेज करेगा. बीत हफ्ते अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को संघर्षविराम के लिए 10 दिन की समयसीमा दी थी. यह मियाद 8 अगस्त को खत्म हो रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2025 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

