UK Knife Attacks: ब्रिटेन में चाकू के हमले में दो बच्चों की मौत, नौ घायल
उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के साउथपॉर्ट (मर्सीसाइड) में सोमवार को चाकू के हमले में दो बच्चों की मौत हो गई. स्थानीय पुलिस ने बताया कि हमले में नौ लोग भी घायल हुए हैं.
लंदन, 30 जुलाई : उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड के साउथपॉर्ट (मर्सीसाइड) में सोमवार को चाकू के हमले में दो बच्चों की मौत हो गई. स्थानीय पुलिस ने बताया कि हमले में नौ लोग भी घायल हुए हैं. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, चीफ कांस्टेबल सेरेना कैनेडी ने बताया कि हमले में घायल हुए नौ लोगों में से छह की हालत गंभीर है.
पुलिस ने बताया, "सात से ग्यारह साल के बच्चे 'टेलर स्विफ्ट योगा एंड डांस वर्कशॉप' में क्लास ले रहे थे, तभी अचानक एक हमलावर आया और उन पर हमला कर दिया. दो वयस्क जो बच्चों को बचाने की कोशिश कर रहे थे, वह भी घायल हो गए.'' लंकाशायर के बैंक्स से एक 17 साल के लड़के को हत्या और हत्या के प्रयास के शक में गिरफ्तार किया गया है. हमले के पीछे की मंशा अभी स्पष्ट नहीं है. जांच अभी शुरुआती चरण में है. यह भी पढ़ें : OMG! मिसक्वामिकट बीच पर मौसम का मजा ले रहे थे लोग, ड्रैगनफ्लाई ने कर दिया हमला; देखें हैरान कर देने वाला ये वीडियो
पुलिस ने चाकूबाजी की इस घटना को एक 'बड़ी घटना' घोषित किया है. फिलहाल, इसे आतंकवाद से संबंधित नहीं माना जा रहा है. प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने कहा कि यह हमला सच में भयानक है. हमले से लोगों को दुख है. मर्सीसाइड पुलिस ने सोमवार को एक बयान में बताया था कि हार्ट स्ट्रीट स्थित में लगभग 11:50 बजे चाकू हमले की सूचना मिली थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2024 09:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

