पाकिस्तान: लड़की पर शादी के लिए बनाया दबाव, चीन के 2 नागरिक गिरफ्तार

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने एक पाकिस्तानी लड़की को दोनों आरोपियों में से एक से शादी करने को मजबूर किया और जब उसने इनकार किया तो उन्होंने उसकी हत्या की कोशिश की. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits : ANI)

पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब प्रांत में दो चीनी नागरिकों (Two Chinese Nationals) को गिरफ्तार किया गया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने एक पाकिस्तानी लड़की को दोनों आरोपियों में से एक से शादी (Marriage) करने को मजबूर किया और जब उसने इनकार किया तो उन्होंने उसकी हत्या की कोशिश की. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. मई में एक महिला सहित आठ चीनी नागरिकों को पाकिस्तानी लड़कियों की शादी करा कर तस्करी के जरिए चीन भेजने और वहां उन्हें देह व्यापार में धकेलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. सोमवार को डॉन न्यूज की ओर से दी गई एक खबर के मुताबिक, एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन दो चीनी नागरिकों के साथ एक अनुवादक के तौर पर काम करती रही है. दोनों उसकी बहन को मोबाइल पर फोन कर-करके उसे शादी के लिए राजी करने की कोशिश करते थे.

महिला ने प्राथमिकी में कहा है कि दोनों आरोपी चीनी नागरिकों में से एक ने उसकी बहन को बुलाया और उससे चाकरी रोड पर आने के लिए कहा, क्योंकि वे उससे मिलना चाहते थे. महिला अपनी बहन और दो पुरुष मित्रों को साथ लेकर उनसे मिलने चाकरी रोड गई. उसने दावा किया कि जल्द ही दोनों चीनी नागरिक एक कार में वहां पहुंचे और उसकी छोटी बहन के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने लगे और उसकी गर्दन दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश करने लगे, लेकिन लड़की के साथ गए पुरुषों ने उसे बचा लिया. यह भी पढ़ें- चीन: पाकिस्तानी महिला को चीनी पति ने उल्टा लटकाकर किया अत्याचार, वीडियो भी बनाया

अखबार ने सब-इंस्पेक्टर नाजिम हुसैन के हवाले से कहा है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद दोनों संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया है. संदिग्धों को एक अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत के तहत अडियाला जेल भेज दिया. शुरुआती जांच के मुताबिक, दोनों आरोपी उस चीनी समूह का हिस्सा हैं जो पाकिस्तानी लड़कियों की इस तरह से शादी कराने के मामलों में कथित तौर पर शामिल रहा है, लेकिन अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह चीनी नागरिक पाकिस्तान में वैध तरीके से रह रहे थे या नहीं.

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Winner Prediction: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Preview: कराची में आज कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स