ट्रंप के बिना ट्विटर के शेयरों में गिरावट, दूसरी टेक कंपनियों के शेयर भी टूटे
इस घटना के बाद ट्वीटर ने ट्रंप के ट्विटर खाते, जिसके 8.9 करोड़ फॉलोवर हैं, को स्थाई रूप से बंद करने का ऐलान किया. इस घोषणा के बाद ट्विटर के शेयर 6.4 प्रतिशत गिरकर बंद हुए.
अमेरिका, 12 जनवरी : ट्विटर (Twitter) ने आशंका जताई थी कि अमेरिकी राष्ट्रपति आगे भी हिंसा भड़का सकते हैं. ट्रंप ने कहा कि वह निकट भविष्य में अपना प्लेटफार्म तैयार करेंगे और चुप नहीं रहेंगे. इस घटना के बाद ट्वीटर ने ट्रंप के ट्विटर खाते, जिसके 8.9 करोड़ फॉलोवर हैं, को स्थाई रूप से बंद करने का ऐलान किया. इस घोषणा के बाद ट्विटर के शेयर 6.4 प्रतिशत गिरकर बंद हुए. टेक कंपनियों और खासतौर से सोशल मीडिया कंपनियों पर यह जोखिम भी बढ़ रहा है कि पिछले सप्ताह की घटना के बाद अमेरिकी संसद उन पर शिकंजा कस सकती है.
कैपिटल बिल्डिंग पर हुए हमले की कुछ चर्चा सोशल मीडिया पर हुई थी और इसकी योजना बनाई गई. ऐसे में ट्विटर और फेसबुक जैसी कंपनियों को दी गई कानूनी सुरक्षा पर नए सिरे से बहस शुरू हो गई है. फेसबुक, जिसने ट्रंप के खाते को 20 जनवरी को और शायद अनिश्चितकाल के लिए निलंबित किया था, के शेयर में भी सोमवार को चार प्रतिशत की गिरावट हुई. यह भी पढ़ें : Trump Ki Beti: इस पाकिस्तानी लड़की ने अपने आपको ट्रम्प की बेटी होने का किया दावा, देखें वायरल वीडियो
सैन फ्रांसिस्को में ट्विटर के मुख्यालय के बाहर विरोध हुआ, हालांकि इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया गया, क्योंकि अधिकारी और कर्मचारी लगभग एक साल से घर से काम कर रहे हैं. एपल, अमेजन, अल्फाबेट के शेयर भी सोमवार को दो प्रतिशत से अधिक गिरे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2021 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

