तुर्की: रनवे पर फिसले विमान के हुए तीन टुकड़े हुए, 120 लोग घायल
तुर्की के टेलीविजन चैनल पर प्रसारण में टूटे हुए हिस्से और पिछले हिस्से में डैने के करीब से यात्रियों को बाहर निकलते हुए देखा गया. सरकारी प्रसारक टीआरटी के मुताबिक विमान तुर्की की किफायती विमानन कंपनी पेगैसस एयरलाइंस का है और हादसे के समय उसमें 177 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे.
तुर्की के इस्तांबुल शहर में बुधवार को एक यात्री विमान हवाईअड्डे पर उतरते समय रनवे से फिसल गया और उसके तीन टुकड़े हो गए. हादसे के समय विमान में 177 लोग सवार थे. अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में 3 लोगों की मौत नहीं हुई है, लेकिन 120 लोग घायल हो गए. एनटीवी प्रसारक ने बताया कि विमान इज़मिर शहर के एजियन से खराब मौसम में इस्तांबुल के साहिबा गोकचेन हवाईअड्डे पर आया. प्रसारक ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त विमान और उसके अंदर लगी आग की तस्वीर भी जारी की है. बाद में अग्निशमन दल ने आग को बुझा दिया.
तुर्की के टेलीविजन चैनल पर प्रसारण में टूटे हुए हिस्से और पिछले हिस्से में डैने के करीब से यात्रियों को बाहर निकलते हुए देखा गया. सरकारी प्रसारक टीआरटी के मुताबिक विमान तुर्की की किफायती विमानन कंपनी पेगैसस एयरलाइंस का है और हादसे के समय उसमें 177 यात्री और चालक दल के छह सदस्य सवार थे.
तुर्की के परिवहन मंत्री मेहमत काहित तुरहान ने बताया कि हादसे में किसी की मौत नहीं हुई और अधिकतर यात्री स्वयं विमान से बाहर निकल आए.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2020 08:38 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).