विदेश

अमेरिका में कोई महंगाई नहीं, डोनाल्ड ट्रंप बोले टैरिफ के जरिए हर हफ्ते अरबों डॉलर आ रहे हैं

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ आयात शुल्क को लेकर बयान दिया है. उन्होंने न सिर्फ अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूत बताया, बल्कि फेडरल रिजर्व (अमेरिकी केंद्रीय बैंक) से ब्याज दरें घटाने की मांग भी की.

अमेरिका में कोई महंगाई नहीं, डोनाल्ड ट्रंप बोले टैरिफ के जरिए हर हफ्ते अरबों डॉलर आ रहे हैं
onald Trump | X

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ आयात शुल्क को लेकर बयान दिया है. उन्होंने न सिर्फ अमेरिका की अर्थव्यवस्था को मजबूत बताया, बल्कि फेडरल रिजर्व (अमेरिकी केंद्रीय बैंक) से ब्याज दरें घटाने की मांग भी की. साथ ही, उन्होंने चीन पर कड़े आरोप लगाए कि वह अमेरिका के साथ वर्षों से "धोखा" करता रहा है. अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए ट्रंप ने कहा, "तेल की कीमतें नीचे हैं, ब्याज दरें नीचे हैं, खाने के दाम नीचे हैं, और कोई महंगाई नहीं है."

ट्रंप की टैरिफ नीति से दहला अमेरिका, 2025 के अंत तक अमेरिका में आ सकती है भारी मंदी, JP मॉर्गन की चेतावनी.

ट्रंप का यह बयान उस समय आया जब वैश्विक शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही थी. इसके बावजूद उन्होंने कहा कि अमेरिका की अर्थव्यवस्था मजबूत है और अन्य देशों पर लगाए गए टैरिफ के जरिए हर हफ्ते अरबों डॉलर आ रहे हैं.

चीन पर सीधा हमला

ट्रंप ने चीन को "सबसे बड़ा शोषक देश" बताया और आरोप लगाया कि चीन ने 34 फीसदी तक टैरिफ बढ़ा दिए हैं, जबकि उन्हें पहले ही चेतावनी दी गई थी कि बदले में ऐसा न करें. उन्होंने कहा, "चीन का मार्केट क्रैश कर रहा है, और वे अमेरिका को दशकों से लूटते आए हैं. इसके लिए अमेरिका के पिछले नेता जिम्मेदार हैं, जिन्होंने इस दोहन को होने दिया."

फेड से अपील: ब्याज दरें घटाओ

ट्रंप ने अमेरिकी फेडरल रिजर्व को "धीमी चाल चलने वाला" करार दिया और स्पष्ट कहा कि अब वक्त आ गया है जब ब्याज दरों में कटौती की जाए ताकि अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ सके. उनका मानना है कि अगर महंगाई नहीं है, तो कम ब्याज दरें कारोबार और निवेश को बढ़ावा दे सकती हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 05:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).