विदेश

डोनाल्ड ट्रंप पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने लगाया कर चोरी का आरोप, जानिए मामला

अखबार ने दावा किया कि इसमें से ज्यादातर धनराशि ट्रंप को इसलिए मिली क्योंकि उन्होंने अपने माता-पिता की कर अदा करने से बचने में मदद दी. उसने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘उन्होंने तथा उनके भाई-बहनों ने अपने पिता से तोहफे में मिली अरबों की संपत्ति छिपाने के लिए फर्जी कंपनी बनाई. रिकॉर्डों से पता चलता है कि ट्रंप ने लाखों रुपये के कर को छिपाने में अपने पिता की मदद की.’’

डोनाल्ड ट्रंप पर न्यूयॉर्क टाइम्स ने लगाया कर चोरी का आरोप, जानिए मामला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo by Gage Skidmore, Flickr)

वाशिंगटन. अमेरिका के एक शीर्ष अखबार ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कर चोरी के जरिए अपने पिता न्यूयॉर्क के जाने माने बिल्डर फ्रेड सी. ट्रंप की अरबों रुपये की संपत्ति हासिल की थी.‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ अखबार ने अपनी खबर में कहा कि ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान दावा किया था कि वह खुद के बल पर अरबपति बने हैं और वह लंबे समय से कहते रहे हैं कि उनके पिता फ्रेड ट्रंप से उन्हें कोई वित्तीय मदद नहीं मिली. अखबार ने दावा किया, ‘‘लेकिन गोपनीय टैक्स रिटर्न के बहुत सारे दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्डों के आधार पर द टाइम्स की जांच में पाया गया कि ट्रंप को अपने पिता के रियल एस्टेट के साम्राज्य से आज के हिसाब से कम से कम 41.3 करोड़ डॉलर मिले.’’

अखबार ने दावा किया कि इसमें से ज्यादातर धनराशि ट्रंप को इसलिए मिली क्योंकि उन्होंने अपने माता-पिता की कर अदा करने से बचने में मदद दी. उसने आरोप लगाते हुए कहा, ‘‘उन्होंने तथा उनके भाई-बहनों ने अपने पिता से तोहफे में मिली अरबों की संपत्ति छिपाने के लिए फर्जी कंपनी बनाई. रिकॉर्डों से पता चलता है कि ट्रंप ने लाखों रुपये के कर को छिपाने में अपने पिता की मदद की.’’ यह भी पढ़े-डोनाल्ड ट्रंप ने यूएन में की भारत की तारीफ, कहा-लाखों लोग गरीबी से आ रहे है बाहर

अखबार ने कहा, ‘‘उन्होंने अपने माता-पिता की रियल एस्टेट की संपत्तियों की कम कीमत आंकने की रणनीति बनाने में भी मदद की जिससे जब ये संपत्तियां उन्हें तथा उनके भाई-बहनों को हस्तांतरित की गई तो काफी हद तक कर कम हो गया.’’

व्हाइट हाउस ने इस खबर पर नाराजगी जताई है और न्यूयॉर्क टाइम्स से माफी मांगने को कहा है. व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने कहा, ‘‘फ्रेड ट्रंप को गए करीब 20 साल हो गए और नाकाम न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा ट्रंप परिवार के खिलाफ यह भ्रामक हमले करना दुखद है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 03, 2018 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).