Trump's 'Big, Beautiful Bill Explained': ट्रंप के 'बिग, ब्यूटीफुल बिल' में क्या है खास? अमीरों को फायदा या गरीबों को झटका?

ट्रंप ने 'बिग, ब्यूटीफुल बिल' नामक एक नया कानून लागू किया है, जिसमें अमीरों और बिजनेस के लिए बड़ी टैक्स कटौती, सेना पर खर्च और बॉर्डर सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है. हालांकि, इन खर्चों की भरपाई के लिए गरीबों को मिलने वाली स्वास्थ्य-खाद्य सहायता और क्लीन एनर्जी सब्सिडी में कटौती की गई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए कानून पर दस्तखत किए हैं, जिसे वो 'एक बड़ा, सुंदर बिल' (One Big, Beautiful Bill) कह रहे हैं. इस कानून के जरिए, ट्रंप अपने चुनावी वादों को पूरा कर रहे हैं, जिसमें टैक्स में कटौती को आगे बढ़ाना, सेना पर खर्च बढ़ाना और प्रवासियों को देश से निकालने के अभियान के लिए भारी-भरकम फंड देना शामिल है.

ट्रंप ने कहा, "अमेरिका पहले की तरह जीत रहा है. मैंने लोगों को इतना खुश कभी नहीं देखा." उन्होंने यह भी कहा, "वादे किए गए, वादे निभाए गए."

आइए जानते हैं कि इस लगभग 900 पन्नों के बिल में आखिर है क्या.

टैक्स में कटौती और नई छूट

इस बिल का सबसे बड़ा हिस्सा टैक्स कटौती है, जो लगभग $4.5 ट्रिलियन डॉलर की है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिल से सबसे अमीर परिवारों को बड़ा फायदा होगा, जबकि मेडिकेड और खाद्य सहायता में कटौती के कारण सबसे गरीब लोगों को सालाना $1,600 का नुकसान हो सकता है.

बॉर्डर पर दीवार और प्रवासियों का निर्वासन

ट्रंप के बॉर्डर और राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंडे के लिए लगभग $350 बिलियन डॉलर दिए गए हैं.

'गोल्डन डोम' मिसाइल सिस्टम

इस बिल में ट्रंप के महत्वाकांक्षी 'गोल्डन डोम' मिसाइल डिफेंस सिस्टम के विकास के लिए $25 बिलियन डॉलर का प्रावधान है. यह सिस्टम इज़राइल के प्रसिद्ध 'आयरन डोम' जैसा होगा, जो हवाई हमलों से बचाता है.

मेडिकेड और खाद्य सहायता में बड़ी कटौती

टैक्स कटौती और नए खर्चों की भरपाई के लिए, गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को मिलने वाली सरकारी मदद में कटौती की गई है.

क्लीन एनर्जी को झटका

अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान

कांग्रेस के बजट कार्यालय के अनुसार, यह बिल अगले 10 सालों में संघीय घाटे को लगभग $3.3 ट्रिलियन डॉलर तक बढ़ा देगा.

Share Now

\