ट्रूडो ने टैरिफ मुद्दे को बढ़ाया और अब चुनाव के लिए कर रहे इस्तेमाल; ट्रंप ने की कनाडाई पीएम की आलोचना

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर हमला बोला है. ट्रंप ने आरोप लगाया कि अमेरिका द्वारा हाल ही में लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ के लिए ट्रूडो खुद जिम्मेदार हैं, लेकिन अब वे इसे अपने चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं.

Donald Trump, Justin Trudeau | Wikimedia commons

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो पर हमला बोला है. ट्रंप ने आरोप लगाया कि अमेरिका द्वारा हाल ही में लगाए गए 25 फीसदी टैरिफ के लिए ट्रूडो खुद जिम्मेदार हैं, लेकिन अब वे इसे अपने चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं.

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "यकीन मानिए, कनाडा के लिए उन्होंने कितना खराब काम किया है, इसके बावजूद जस्टिन ट्रूडो टैरिफ विवाद को एक चुनावी हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं. यह देखना मजेदार है!"

क्यों लगाया अमेरिका ने टैरिफ?

ट्रंप प्रशासन ने मंगलवार को कनाडा से आने वाले आयात पर 25 फीसदी टैरिफ लगा दिया. अमेरिका का कहना है कि ट्रूडो सरकार नशीले पदार्थों, खासकर फेंटानाइल, की अवैध तस्करी को रोकने के लिए पर्याप्त कदम नहीं उठा रही है. ट्रंप ने इसी वजह से कनाडा पर आर्थिक दबाव बढ़ाने का फैसला किया.

इस टैरिफ का असर करीब 2.2 ट्रिलियन डॉलर के वार्षिक व्यापार पर पड़ सकता है. ट्रूडो सरकार ने इसे अनुचित बताया है और इसके खिलाफ कानूनी कदम उठाने की बात कही है.

ट्रूडो की चुनावी चाल?

ट्रूडो पर पहले ही विपक्षी दलों से लेकर जनता तक का दबाव बढ़ रहा है, और अब टैरिफ विवाद उनके लिए एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन सकता है. ट्रंप का कहना है कि ट्रूडो इस मुद्दे को चुनावी लाभ के लिए भुना रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Flydubai Hero Pilot: दुबई-इजराइल फ्लाइट में चाकू लगने के बाद भी लड़े भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार; पीएम मोदी, ट्रंप और नेतन्याहू ने बताया 'हीरो', बचीं 174 जिंदगियां

India-US Ties: पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर हुई 'सार्थक' बातचीत; व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और अहम तकनीकों पर बनी रणनीतिक सहमति

अमेरिका में नकली 'ओज़ेम्पिक' बेचने वाले 2 भारतीयों पर पुलिस का शिकंजा, चीन से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, हो सकती है 71 साल की सजा

H-1B Visa Rules: 'अमेरिकियों को नौकरी से निकाल कर विदेशी प्रतिभा नहीं ला सकते'; जेडी वेंस की अमेरिकी कंपनियों को दो टूक चेतावनी, भारतीय प्रोफेशनल्स की बढ़ सकती हैं मुश्किलें