ट्रूडो की कनाडाई लोगों से अपील, कोविड से लड़ने में एक-दूसरे की मदद करें

कनाडा (Canada) के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin trudo) ने देशवासियों से अपील की है कि वे कोविड-19 (COVID-19) महामारी से लड़ने में एक-दूसरे की मदद करें.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: twitter)

ओटावा, 25 दिसंबर : कनाडा (Canada) के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin trudo) ने देशवासियों से अपील की है कि वे कोविड-19 (COVID-19) महामारी से लड़ने में एक-दूसरे की मदद करें. समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को क्रिसमस (Christmas) के मौके पर अपने संदेश में ट्रूडो ने कहा कि क्रिसमस की छुट्टियों का यह मौसम इस साल कनाडा के इतिहास में अद्वितीय है और देश भर के कई लोगों को इसे लेकर बहुत अलग अनुभव होंगे.

उन्होंने कहा, "यह क्रिसमस अलग है. मैं जानता हूं कि यह वैसा छुट्टियों का मौसम नहीं है जो हम चाहते थे. यह मुश्किल समय है और मेरी अपील है कि आप सब एक-दूसरे की मदद करें और उन सभी चीजों के लिए धन्यवाद देना चाहिए जो एकजुट करती है. इस बात पर हम सभी सहमत हो सकते हैं कि साल 2020 एक मुश्किल वर्ष रहा है, लेकिन इसके जरिये हमने देखा है कि कनाडाई उदारता, दया और आशा के साथ ऐसे चुनौतीपूर्ण समय से निपट सकते हैं." यह भी पढ़ें :COVID-19 Vaccine Registration: सावधान! फेक कॉल्स और ईमेल के जरिए वैक्सीनेशन स्लॉट जल्द बुक कराने की लालच दे रहे हैं साइबर क्रिमिनल्स

उन्होंने कहा, "चूंकि कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई 2021 में भी जारी रहेगी इसलिए एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं. हमें आज और नए साल में एक साथ खड़े रहना चाहते हैं. साथ ही जरूरतमंद लोगों को मदद करते रहना चाहिए. आइये हम अपने दोस्तों और पड़ोसियों की मदद करते हैं जो इस समय मुश्किल में हो सकते हैं." गुरुवार की दोपहर तक कनाडा में कुल 14,691 मौतें और 5,34,259 मामले दर्ज हो चुके थे.

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई

Mann Ki Baat: T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय मूल के खिलाड़ियों की सूची, पीएम मोदी ने मान की बात में विदेशी टीमों में खेल रहे प्लेयर की तारीफ की; VIDEO

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\