Pakistan Train Collision Video: पाकिस्तान में भीषण रेल हादसा, मालगाड़ी से टकराई ट्रेन, 31 यात्री घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक यात्री ट्रेन मुख्य पटरियों पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई जिससे इस घटना में कम से कम 31 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।

(Photo Credit : Twitter)

लाहौर, 24 सितंबर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक यात्री ट्रेन मुख्य पटरियों पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई जिससे इस घटना में कम से कम 31 लोग घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.

खबरों में कहा गया है कि यह हादसा शेखपुरा जिले के किला सत्तार शाह स्टेशन पर हुआ. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मियांवाली से लाहौर आ रही यात्री ट्रेन उसी पटरी पर आ गयी जहां पहले से ही एक मालगाड़ी खड़ी थी जिस कारण आपस में उनकी टक्कर हो गयी. Odisha Train Accident: शोएब अख्तर ने ट्रेन हादसे के पीड़ितों के प्रति व्यक्त की संवेदना, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

इसमें बताया गया कि ट्रेन के चालक ने भिड़ंत को रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन वह असफल रहा. बचावकर्मियों के अनुसार, हादसे में 31 यात्री घायल हुए हैं जिसमें से पांच घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी गई है. प्रवक्ता के अनुसार, ट्रेन के चालक इमरान सरवर और उसके सहायक मोहम्मद बिलाल समेत रेलवे के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि उप प्रधान अधिकारी के नेतृत्व में एक जांच आयोग का गठन किया गया है जो घटना को लेकर 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट देगा. पूर्व प्रधान मंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Live Score Update: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Winner Prediction: रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Lahore Pitch Report And Weather Update: आज लाहौर में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

RWP vs ISU, PSL 2026 12th Match Preview: लाहौर में आज रावलपिंडिज बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स