Pakistan Train Collision Video: पाकिस्तान में भीषण रेल हादसा, मालगाड़ी से टकराई ट्रेन, 31 यात्री घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक यात्री ट्रेन मुख्य पटरियों पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई जिससे इस घटना में कम से कम 31 लोग घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई।
लाहौर, 24 सितंबर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक यात्री ट्रेन मुख्य पटरियों पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई जिससे इस घटना में कम से कम 31 लोग घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई.
खबरों में कहा गया है कि यह हादसा शेखपुरा जिले के किला सत्तार शाह स्टेशन पर हुआ. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मियांवाली से लाहौर आ रही यात्री ट्रेन उसी पटरी पर आ गयी जहां पहले से ही एक मालगाड़ी खड़ी थी जिस कारण आपस में उनकी टक्कर हो गयी. Odisha Train Accident: शोएब अख्तर ने ट्रेन हादसे के पीड़ितों के प्रति व्यक्त की संवेदना, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की
इसमें बताया गया कि ट्रेन के चालक ने भिड़ंत को रोकने की पूरी कोशिश की लेकिन वह असफल रहा. बचावकर्मियों के अनुसार, हादसे में 31 यात्री घायल हुए हैं जिसमें से पांच घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि हादसे को लेकर जांच शुरू कर दी गई है. प्रवक्ता के अनुसार, ट्रेन के चालक इमरान सरवर और उसके सहायक मोहम्मद बिलाल समेत रेलवे के चार अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है.
Train Collision in Sheikhupura: A Dire Necessity for Improved Railway Safety#TrainCrash #SheikhupuraAccident #TrainCollision #Sheikhupura #RailwayAccident #EmergencyResponse #InjuredPassengers #RescueEfforts #SafetyFirst #pakistan #bnn pic.twitter.com/nVEJqr9e4a
— Mazhar Abbas (@Mazhar278) September 24, 2023
उन्होंने कहा कि उप प्रधान अधिकारी के नेतृत्व में एक जांच आयोग का गठन किया गया है जो घटना को लेकर 24 घंटे में अपनी रिपोर्ट देगा. पूर्व प्रधान मंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के अध्यक्ष शहबाज शरीफ ने दुर्घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2023 05:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

