Imran Khan Arrest Video: इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, तोशाखाना केस में 3 साल की सजा के बाद गिरफ्तार, पाकिस्तान के पूर्व पीएम फैसले को देंगे चुनौती

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद शनिवार को लाहौर के जमां पार्क स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया.

इमरान खान (Photo: ANI)

इस्लामाबाद, 5 अगस्त: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तोशाखाना मामले में दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद शनिवार को लाहौर के जमां पार्क स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया. जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक एक जिला और सत्र अदालत ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष को तोशाखाना मामले में दोषी ठहराया और तीन साल जेल की सजा सुनाई. यह भी पढ़ें: Imran Khan Arrest Video: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, तोशाखाना मामले में सजा के ऐलान के बाद गिरफ्तार, चुनाव लड़ने पर भी लगी रोक

इस दौरान इमरान खान के मामले को अस्वीकार करने की मांग से संबंधित याचिका को अदालत ने खारिज कर दिया. अतिरिक्त और सत्र न्यायाधीश हुमायूं दिलावर ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की कैद की सजा सुनाई. उन्होंने अपने फैसले में कहा कि पीटीआई अध्यक्ष के खिलाफ संपत्ति की गलत घोषणा के आरोप साबित हुए हैं.

देखें वीडियो:

इसके बाद उन्होंने इमरान खान की गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए तीन साल की जेल और 1,00,000 पीकेआर का जुर्माना भी लगाया. जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने राज्य उपहार भंडार से लिए गए उपहारों की कथित गलत घोषणा से संबंधित तोशखाना मामले को सुप्रीम कोर्ट और इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) सहित कई मंचों पर चुनौती दी थी.

Share Now

संबंधित खबरें

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Winner Prediction: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: नेशनल स्टेडियम कराची में आज खेले जाने वाले मुकाबले में बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Preview: कराची में आज लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स