Heavy Rain Wreaks Havoc in China: चीन के गुआंगडोंग में मूसलाधार बारिश का कहर, बाढ़ से पांच की मौत 15 लापता
सोमवार को दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई और 15 लापता हो गए. यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी.
Heavy Rain Wreaks Havoc in China: सोमवार को दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से पांच लोगों की मौत हो गई और 15 लापता हो गए. यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी. रविवार को, प्रांत के मीझोउ शहर के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई. इसके चलते कई इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई. कई घर पानी में डूब गए। तेजधार पानी में गाड़ियां भी बह गईं.
समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक, भूस्खलन के चलते कई मकान मलबे में दब गए. इसके चलते पांच लोगों की मौत हो गई. अब तक 13 लोगों के फंसे होने की सूचना है.
ये भी पढ़ें: कोविड-19 के दौरान अमेरिकी सेना ने चलाया चीन विरोधी वैक्सीन प्रोपेगैंडा: रॉयटर्स
हेलीकॉप्टर और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और लोगों को बचाने का प्रयास जारी है. बाढ़ के कारण भारी पैमानेे पर संपत्ति को भी नुकसान पहुंचा है.
संबंधित खबरें
चीन के सरकारी अस्पताल में मिला '7-स्टार' डाइनिंग का अनुभव: लग्जरी डॉक्टर कैंटीन का वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ‘ये हॉस्पिटल है या फाइव स्टार होटल?’
बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन: मोहम्मद यूनुस के 'सेवन सिस्टर्स' वाले बयान से भारतीय सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, उग्रवाद बढ़ने की आशंका
Tamil Nadu Weather Update: तमिलनाडु में बदलेगा मौसम का मिजाज, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के चलते 10 जिलों में भारी बारिश का अनुमान
Parliament Budget Session 2026: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ 'अविश्वास प्रस्ताव' लाएगा विपक्ष; राहुल गांधी को रोकने पर बढ़ा विवाद
\