TikTok स्टार हरीम शाह ने पाक विदेश मंत्रालय के अंदर बॉलीवुड गाने पर बनाया वीडियो, इमरान खान का खूब उड़ा मजाक

पाकिस्तान की TikTok स्टार हरीम शाह एक बार फिर सुर्खियों में है. दरअसल हरीम का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो हाई-सिक्यूरिटी वाले पाक विदेश मंत्रालय के अंदर जाकर बेझिझक यहां-वहां घूमती नजर आ रही है.

हारीम शाह ने विदेश मंत्रालय में बनाया TikTok वीडियो (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) की TikTok स्टार हरीम शाह (Hareem Shah) एक बार फिर सुर्खियों में है. दरअसल हरीम का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वो हाई-सिक्यूरिटी वाले पाक विदेश मंत्रालय के अंदर जाकर बेझिझक यहां-वहां घूमती नजर आ रही है. वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि हरीम उस कुर्सी पर भी जाकर बैठती है, जिसपर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान बैठकर दुनियाभर के नेताओं के साथ बैठक करते है. हरीम शाह के इस वीडियो से पाकिस्तान में हडकंप मच गया है.

इंटरनेट पर वायरल हो रहा हरीम शाह का यह वीडियो पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय का कॉन्फ्रेंस रूम का बताया जा रहा है. वीडियो में शाह इमरान खान और विदेश मंत्री द्वारा इस्तेमाल की गई कुर्सी पर बैठे हुए नजर आ रही है. वीडियो के बैकग्राउंड में पंजाबी और हिंदी गाने बज रहे है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. कई लोगों ने पाक मंत्रालय की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए है. वहीं कुछ लोग इमरान खान की सरकार का खूब मजाक उड़ा रहे हैं.

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक विदेश मंत्रालय के अंदर वीडियो बनाने को लेकर पाकिस्तानी टिक टॉक स्टार के खिलाफ जांच शुरू की गई है. हालांकि शाह ने कहा है कि उन्होंने यह सब इजाजत लेने के बाद किया है.

यहां देखें वीडियो-

कराची स्थित एक न्यूज चैनल से बात करते हुए शाह ने कहा कि मैं अनुमति लेकर विदेश मंत्रालय में गई थी. यदि यह नियमों के विरुद्ध था, तो मुझे वीडियो बनाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी. उन्होंने आगे कहा कि वह पाकिस्तान के नेशनल असेंबली में भी गई थी. मुझे एक पास दिया गया था. मेरी एंट्री नियम के मुताबिक हुई. किसी भी सुरक्षाकर्मी ने मुझे नहीं रोका.

Share Now

संबंधित खबरें

WTC Points Table: बांग्लादेश की जीत से टीम इंडिया को डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में बड़ा नुकसान, पाकिस्तान की हार के बाद पूरी बदल गई अंक तालिका

Citizenship New Rules: गृह मंत्रालय के फैसले के बाद नागरिकता नियमों में बड़ा बदलाव, पाक-बांग्लादेश और अफगानिस्तान के आवेदकों के लिए पासपोर्ट संबंधी जानकारी देना अनिवार्य

India-Pak Petrol-Diesel Prices: पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, भारत में बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई टेंशन; जानें दोनों देशों के रेट में कितना है फर्क

BAN vs PAK 2nd Test Day 1 Live Score Update: सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं दूसरे टेस्ट मैच, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट