माली में विस्फोट में फ्रांस के तीन सैनिकों की मौत
फ्रांस (France) के राष्ट्रपति कार्यालय के बयान के अनुसार, माली (Mali) के मध्य मोप्ती प्रांत के होम्बोरी (Hombori) क्षेत्र में सैनिक एक सैन्य अभियान में भाग ले रहे थे, जो अफ्रीका (Africa) के साहेल क्षेत्र में इस्लामी चरमपंथियों से लड़ने के एक बड़े मिशन का हिस्सा है.
माली, 29 दिसंबर : फ्रांस (France) के राष्ट्रपति कार्यालय के बयान के अनुसार, माली (Mali) के मध्य मोप्ती प्रांत के होम्बोरी (Hombori) क्षेत्र में सैनिक एक सैन्य अभियान में भाग ले रहे थे, जो अफ्रीका (Africa) के साहेल क्षेत्र में इस्लामी चरमपंथियों से लड़ने के एक बड़े मिशन का हिस्सा है. फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने बताया कि सैनिक उस इलाके में कार्यरत थे, ‘‘ जहां आतंकवादी संगठन नागरिकों को निशाना बना रहे हैं और क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा पहुंचा रहे हैं.’’
पार्ली ने बताया कि वे माली को अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने में धीरे-धीरे सक्षम बनाने के उद्देश्य से एक मिशन में शामिल थे.
रक्षा मंत्रालय ने इसके अतिरिक्त कोई जानकारी नहीं दी. यह भी पढ़ें : ब्रिटेन और फ्रांस क्रॉस-चैनल व्यापार जारी रखने पर कर रहे हैं काम: ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन
‘ऑपरेशन बरखाने’ के तहत चरमपंथी समूहों से लड़ने में मदद के लिए फ्रांस के 5,000 से अधिक सैनिक पश्चिम अफ्रीका में तैनात हैं. फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों (Emanuel Macron) ने भी सैनिकों को श्रद्धांजलि दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2020 08:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

