चीन: चाकू हमलावर ने तीन लोगों को उतारा मौत के घाट, 15 घायल
चीन में एक हमलावर ने चाकू माकर तीन लोगों की जान ले ली. उसने कार से भागते हुए कुछ और लोगों को टक्कर भी मारी और इस तरह से उसने 15 लोगों को जख्मी भी कर दिया.
बीजिंग: चीन में एक हमलावर ने चाकू माकर तीन लोगों की जान ले ली. उसने कार से भागते हुए कुछ और लोगों को टक्कर भी मारी और इस तरह से उसने 15 लोगों को जख्मी भी कर दिया. पूर्वी झेजियांग प्रांत में एक शाम पार्टी के बाद वांग उपनाम वाले 42 वर्षीय शख्स का उसके एक सहकर्मी से विवाद हो गया था. नाराज वांग ने फल काटने वाला चाकू खरीदा और अपने दोस्त की मां पर उससे हमला करके भाग गया. निंगबो शहर के सार्वजनिक सुरक्षा ब्यूरो की ओर से बयान जारी कर यह जानकारी दी गयी.
पुलिस के मुताबिक शराब के नशे में वांग ने चाकू की नोंक पर एक कार लूटी और भागते हुए एक साइकिल चालक को टक्कर मार दी. इसी दौरान कार जलने लगी और वांग उसे छोड़ कर भाग गया.
भागते हुए वांग ने दो और पैदल यात्रियों को चाकू मार दिया, एक दूसरी कार चुराई और भीड़ में टक्कर मार दी. इसके बाद उसने कार से कूदकर पांच अन्य लोगों को चाकू मार दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2018 03:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

