पाकिस्तान अपने दावे से पलटा, कहा- दो नहीं उसके कब्जे में एक भारतीय वायुसेना का पायलट है
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने इसको लेकर एक ट्विट भी किया है. उन्होंने अपने इस ट्विट में कहा है कि भारतीय वायु सेना के एक पायलट को गिरफ्तार किया है.
इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना ने सुबह दावा किया था कि उसके कब्जे में भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के दो पायलट (Pilot) है. लेकिन अब वह अपने बयान से पलट गया है. उसकी तरफ से कहा गया है कि उसकी कस्टडी में अभी केवल एक भारतीय वायुसेना का पायलट है. इससे पहले पाकिस्तान सेना की तरफ से कहा गया था कि पाकिस्तान सीमा में प्रवेश करने वाले दो विमानों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मार गिराया गया है.
पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने इसको लेकर एक ट्विट भी किया है. उन्होंने अपने इस ट्विट में कहा है कि भारतीय वायु सेना के एक पायलट को गिरफ्तार किया है. उनके साथ मिलिट्री नियमों को ध्यान रखते हुए बर्ताव किया जा रहा है. पाक सेना प्रवक्ता की माने तो उन्होंने जिस पायलट को कस्टडी में लेने की बात कर रहें हैं उसका नाम अभिनंदन वर्थमान (Abhinandan Varthaman) है. यह भी पढ़े: पाकिस्तान का दावा: हमारे कब्जे में भारतीय वायुसेना का पायलट, भारत ने कहा- हम तथ्यों का पता लगा रहे
बाता दें कि इससे पहले पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने दावा किया था कि पाक ने दो भारतीय पायलट उनके पास है. इनमें से एक जख्मी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इमरान खान ने भी अपने बयान में भी दो पायलट उनके कस्टडी में होने की बात कही थी. हालांकि, भारत की ओर से पहले से एक पायलट के लापता होने की बात कही थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2019 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

