कोविड-19 रोधी टीकों से हो रही मौत का कोई सबूत नहीं है: अमेरिकी नियामक
‘एरिजोना रिपब्लिक’ ने शनिवार को बताया कि ओ’कोन्नोर ने कहा कि इडाहो के डॉक्टर रयान कोल ने कोविड-19 के बारे में झूठे और विवादित बयान दिए।
अमेरिका, 9 मई : ‘एरिजोना रिपब्लिक’ ने शनिवार को बताया कि ओ’कोन्नोर ने कहा कि इडाहो के डॉक्टर रयान कोल ने कोविड-19 (COVID-19) के बारे में झूठे और विवादित बयान दिए. रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने कहा है कि कोविड-19 रोधी टीके सुरक्षित हैं. दर्द और बुखार के हल्के असर के अलावा टीके का अभी तक जो सबसे गंभीर असर सामने आया है वह खून के थक्के जमना है.
ओ’कोन्नोर ने एक साक्षात्कार में कहा कि वह इस बात से चिंतित हैं कि एरिजोना की कंपनियां टीका लगाने को अनिवार्य करेंगी और वह इसमें काम कर रहे कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. यह भी पढ़ें : Coronavirus Update: यूपी में 26,847 नए मामले, 298 मौतें 34,731 मरीज डिस्चार्ज
उन्होंने हालांकि कहा, ‘‘अगर लोग खुद टीका लगवाने की इच्छा जताते है तो यह बहुत अच्छा है. जो नहीं लगवाना चाहते तो मैं नहीं चाहता कि वह नौकरी गंवा दें.’’
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2021 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

