एजेंसी न्यूज

पेंशन लेते रहने के लिये बेटे ने एक साल तक भूतल में छिपाए रखा मां का शव

ताइरोल प्रांत की पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि संदेह जताया जा रहा था कि व्यक्ति की 89 वर्षीय मां की जून 2020 में मौत हो चुकी है, लिहाजा अधिकारी पिछले सप्ताहांत इंसब्रक इलाके में उसके घर पहुंचे.

पेंशन लेते रहने के लिये बेटे ने एक साल तक भूतल में छिपाए रखा मां का शव
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

ताइरोल प्रांत की पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा कि संदेह जताया जा रहा था कि व्यक्ति की 89 वर्षीय मां की जून 2020 में मौत हो चुकी है, लिहाजा अधिकारी पिछले सप्ताहांत इंसब्रक इलाके में उसके घर पहुंचे.

पुलिस ने एक बयान में कहा कि पूछताछ के दौरान 66 वर्षीय व्यक्ति ने स्वीकार किया कि उसने अपनी मां की मौत के बाद उनके शव को घर के भूतल में छिपा दिया था ताकि उसे लाभ मिलते रहें. यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री केजरीवाल के वादे पर फैसला लेने के लिये दिल्ली सरकार को मिला समय

अब तक हुई जांच में पता चला है कि उसे कई हजार यूरो मिल चुके हैं. अधिकारियों ने बुधवार को महिला के शव का पोस्टमॉर्टम किया, जिसमें हत्या की बात सामने नहीं आई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2021 04:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).