वायरल

500 साल पहले मरी हुई लड़की के शरीर में अब भी बहता है खून, बालों की जूएं भी हैं जिंदा

यह दुनिया अजीबो गरीब रहस्यों से भरी पड़ी है. कुछ रहस्य ऐसे हैं जो अब तक उजागर नही हो पाए हैं. हाल ही में एक ऐसा रहस्य सामने आया है जिसने लोगों को चौंका दिया है. साल 1999 में वैज्ञानिकों को अर्जेंटीना के एक ज्वालामुखी के ढेर से एक 15 साल की लड़की का शव मिला था...

500 साल पहले मरी हुई लड़की के शरीर में अब भी बहता है खून, बालों की जूएं भी हैं जिंदा
500 साल पहले मरी हुई लड़की, (Photo Credit: Wikipedia)

यह दुनिया अजीबो गरीब रहस्यों से भरी पड़ी है. कुछ रहस्य ऐसे हैं जो अब तक उजागर नही हो पाए हैं. हाल ही में एक ऐसा रहस्य सामने आया है जिसने लोगों को चौंका दिया है. साल 1999 में वैज्ञानिकों को अर्जेंटीना (Argentina) के एक ज्वालामुखी (Volcano) के ढेर से एक 15 साल की लड़की का शव मिला था. शव मिलने के बाद ये दावा किया जा रहा है कि वह लड़की उस ढेर में 500 सालों से दफन थी.

लड़की का शव देखकर लग रहा था जैसे उसकी मौत कुछ दिन पहले ही हुई हो. तापमान कम होने के कारण लड़की का शरीर, उसके बाल और उसकी स्किन नॉर्मल थी. लड़की के शव के साथ वैज्ञानिकों को सोने चांदी के कीमती गहने और कपड़े भी मिले. वैज्ञानिकों को सबसे बड़ा शॉक तब लगा जब उसके शरीर में खून मिला और खून में टीवी के बैक्टेरिया भी मिले थे. ये सब देखकर वैज्ञानिक सोच में पड़ गए कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है ?

यह भी पढ़ें : अजब-गजब: यकीन नहीं होगा लेकिन सच है, इस महिला ने एक साथ 8 बच्चों को दिया था जन्म

वैज्ञानिकों के अनुसार इससे पहले किसी भी ममी (Mummy) में इस तरह के बैक्टेरिया नहीं पाए गए थे. 500 साल बाद भी उस लड़की का शरीर अच्छी हालत में है उसके बालों की जूएं भी जिंदा है. यह सारी बातें हैरान कर देने वाली हैं. ऐसा कैसे हो सकता है? इस रहस्य पर से अब तक पर्दा नहीं उठ पाया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2019 04:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).