विदेश

थाईलैंड की राजकुमारी ने प्रधानमंत्री पद के लिये अपनी उम्मीदवारी को लेकर मांगी माफी

थाईलैंड (Thailand) की एक राजकुमारी ने चुनाव से कुछ ही हफ्ते पहले खुद को प्रधानमंत्री (Prime Minister) पद का उम्मीदवार घोषित किये जाने को लेकर माफी मांगी है.

थाईलैंड की राजकुमारी ने प्रधानमंत्री पद के लिये अपनी उम्मीदवारी को लेकर मांगी माफी
थाईलैंड राजकुमारी (Photo Credit- Twitter)

बैंकॉक:  थाईलैंड (Thailand) की एक राजकुमारी ने चुनाव से कुछ ही हफ्ते पहले खुद को प्रधानमंत्री (Prime Minister) पद का उम्मीदवार घोषित किये जाने को लेकर माफी मांगी है. थाईलैंड में थाई रक्षा पार्टी द्वारा राजकुमारी उबोलरत्ना को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किये जाने के बाद शुक्रवार के सियासी नाटक शुरू हो गया था.

शक्तिशाली शिनावात्रा वंश से जुड़ी थाई रक्षा पार्टी ने 2001 के बाद से सभी चुनाव जीते हैं. थाइलैंड के राजा और उबोलरत्ना के भाई महा वजीरलोंगकोर्न ने राजकुमारी की उम्मीदवारी की निंदा करते हुए शाही परिवार के राजनीति में प्रवेश को अनुचित करार दिया था, जिसके साथ ही राजकुमारी उबोलरत्ना की मुख्यधारा की राजनीति में आने की उम्मीदों पर पानी फिर गया था.

यह भी पढ़ें: थाईलैंड की राजकुमारी चुनावी मैदान में आएंगी नजर, प्रधानमंत्री पद के लिए पेश की दावेदारी

थाईलैंड के चुनाव आयोग ने भी सोमवार को राजकुमारी को प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के लिये अयोग्य करार दिया था. इंटाग्राम पर मंगलवार रात को एक पोस्ट में 67 वर्षीय राजकुमारी ने सियासी घटनाक्रम में अपनी भूमिका को लेकर माफी मांगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 13, 2019 02:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).