विदेश

Thailand Bus Accident: थाईलैंड में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 14 की मौत, 20 लोग जख्मी

थाईलैंड में एक अनियंत्रित बस पेड़ से जा टकरायी. इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. मंगलवार को राज्य के स्वामित्व वाली उद्यम ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड ने अपने बयान में यह जानकारी दी.

Thailand Bus Accident: थाईलैंड में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बस पेड़ से टकराई, 14 की मौत, 20 लोग जख्मी
Road Accident (Photo Credit: ANI)

बैंकॉक. 5 दिसंबर : थाईलैंड में एक अनियंत्रित बस पेड़ से जा टकरायी. इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए. मंगलवार को राज्य के स्वामित्व वाली उद्यम ट्रांसपोर्ट कंपनी लिमिटेड ने अपने बयान में यह जानकारी दी.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बयान के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना मंगलवार सुबह करीब 12.30 बजे प्रचुआप खिरी खान प्रांत में हुई. पहले, स्थानीय मीडिया ने 14 लोगों की मौत और 35 लोगों के घायल होने की खबर दी थी, लेकिन बाद में बस ऑपरेटर ने इसे संशोधित कर 14 लोगों की मौत और 20 लोगों के घायल होने की खबर दी. यह भी पढ़ें : Thailand Bus Accident: थाईलैंड बस दुर्घटना में 14 लोगों की मौत, 20 घायल

बस राजधानी बैंकॉक से सोंगखला प्रांत के नथावी जिले की ओर जा रही थी. बयान में कहा गया, ''घायलों को स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया.'' पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 05, 2023 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).