विदेश

Texas Mass Shooting: अमेरिका में फिर हुई भारी गोलीबारी! टेक्सास में उत्सव के दौरान फायरिंग, हमले में 2 लोगों मौत, कई घायल

अमेरिका के टेक्सास से गोलीबारी की खबर सामने आ आई है. जिसमें दो लोगों की मौत और कई घायल हो गए. पुलिस के अनुसार कि शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को टेक्सास के राउंड रॉक में एक पार्क में एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.

Texas Mass Shooting: अमेरिका में फिर हुई भारी गोलीबारी! टेक्सास में उत्सव के दौरान फायरिंग, हमले में 2 लोगों मौत, कई घायल
(Photo : X)

Texas Mass Shooting: अमेरिका के टेक्सास से गोलीबारी की खबर सामने आ आई है. जिसमें दो लोगों की मौत और कई घायल हो गए. पुलिस के अनुसार कि शनिवार (स्थानीय समयानुसार) को टेक्सास के राउंड रॉक में एक पार्क में एक बंदूकधारी द्वारा की गई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. यह भी पढ़ें: Israel Gaza War: इजरायल ने गाजा पट्टी के दक्षिण में रोज 11 घंटे हमले रोकने की घोषणा की

सीएनएन के जानकारी के अनुसार, जूनटीन्थ उत्सव के दौरान पार्क में हुई गोलीबारी में दो बच्चों सहित कम से कम छह लोग घायल हो गए है. आपातकालीन प्रतिक्रिया अधिकारियों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया कि सभी को "संभावित रूप से गंभीर चोटें" आईं है.

राउंड रॉक पुलिस प्रमुख एलन बैंक्स ने बताया कि दो समूहों के बीच झगड़े के बाद ओल्ड सेटलर्स पार्क में रात करीब 11 बजे गोलीबारी हुई. आगे उन्होंने कहा कि एक बंदूकधारी ने कई लोगों को गोली मारी.

बैंक्स ने पुष्टि की कि घटनास्थल पर दो लोगों की मौत हो गई ऑस्टिन-ट्रैविस काउंटी ईएमएस ने एबीसी न्यूज को बताया कि चार वयस्कों और दो बच्चों को इलाज के लिए स्थानीय ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया.

हालांकि घटना के बाद राउंड रॉक पुलिस विभाग के रिक व्हाइट ने कहा की, "इस समय हमारे पास कोई संदिग्ध हिरासत में नहीं है।" "अभी उसकी तलाश जारी है." बता दें की स्थानीय गैर-लाभकारी संस्था और शहर सरकार द्वारा आयोजित जूनटीन्थ उत्सव में शनिवार शाम को विभिन्न कलाकारों के साथ एक निःशुल्क संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2024 02:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).