Afghanistan Pakistan Ceasefire: पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच सीजफायर समझौते के विस्तार पर दोहा में हो सकती है वार्ता

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात तनावपूर्ण हैं. भारी गोलीबारी और बमबारी के बाद दोनों पक्षों ने सीजफायर पर सहमति जताई. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने अफगानिस्तानी मीडिया के सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान कतर की राजधानी दोहा में बातचीत कर सकते हैं.

(Photo : X)

नई दिल्ली, 17 अक्टूबर : पाकिस्तान (Pakistan) और अफगानिस्तान (Afghanistan) के बीच हालात तनावपूर्ण हैं. भारी गोलीबारी और बमबारी के बाद दोनों पक्षों ने सीजफायर पर सहमति जताई. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने अफगानिस्तानी मीडिया के सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया है कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान कतर की राजधानी दोहा में बातचीत कर सकते हैं. न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने अफगानिस्तानी मीडिया के सूत्रों के हवाले से बताया कि अफगानिस्तान का एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तानी पक्ष के साथ बातचीत करने के लिए दोहा जा सकता है. दोनों पक्षों की इस मुलाकात में मौजूदा युद्धविराम समझौते के संभावित विस्तार पर वार्ता होने की चर्चा हो रही है.

सूत्र ने बताया कि अफगान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री मौलवी मोहम्मद याकूब मुजाहिद करेंगे. दूसरी ओर, पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में कई वरिष्ठ सुरक्षा और खुफिया अधिकारी शामिल हो सकते हैं. हालांकि, अब तक दोनों पक्षों की सरकार की तरफ से इस वार्ता को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने बुधवार को अलग-अलग बयान जारी कर दोनों देशों के बीच कई दिनों तक चली सीमा पार गोलीबारी के बाद दोनों पक्षों के बीच युद्धविराम की घोषणा की थी. यह भी पढ़ें : Bangladeshi Transgender Arrested: मुंबई में बांग्लादेशी ‘गुरु मां’ गिरफ्तार, 200 लोगों की तस्करी का सनसनीखेज खुलासा

इस सीजफायर के ऐलान से पहले पाक-अफगान सीमा पर भारी तनाव देखने को मिला. काबुल एयरस्ट्राइक का बदला लेने के लिए अफगानिस्तान ने पाक के पुलिस ट्रेनिंग सेंटर पर भारी हमला किया, जिसमें कई सुरक्षाकर्मी मारे गए. इसके बाद पाकिस्तान ने फिर से अफगान पर हमला किया.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पाकिस्तानी सेना ने अफगानिस्तान के रिहायशी इलाके पर हमला किया, जिसमें कई नागरिक मारे गए. इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि पाकिस्तान में, अधिकारियों ने क्वेटा में प्रवासियों को अपने घर और दुकानें खाली करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है और देश में अवैध रूप से रहने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है, जैसा कि गुरुवार को अफगान ऑनलाइन खामा न्यूज ने बताया.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स