तालिबान के एक प्रतिनिधिमंडल ने अफगान शांति प्रक्रिया पर हालिया प्रगति के संबंध में मास्को में रूसी राजनयिक से की मुलाकात

तालिबान के एक प्रतिनिधिमंडल ने अफगान शांति प्रक्रिया पर हालिया प्रगति के संबंध में अफगानिस्तान में रूस के विशेष राजदूत जमीर काबुलोव से मास्को में चर्चा की. रूसी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को तास को बताया कि रूस मानता है कि तालिबान और अमेरिका के बीच बातचीत बहाल होनी चाहिए.

तालिबान (Photo Credits: IANS)

मास्को : तालिबान (Taliban) के एक प्रतिनिधिमंडल ने अफगान शांति प्रक्रिया पर हालिया प्रगति के संबंध में अफगानिस्तान (Afghanistan) में रूस के विशेष राजदूत जमीर काबुलोव (Zamir Kabulov) से मास्को में चर्चा की. समाचार एजेंसी तास ने रूस में प्रतिबंधित तालिबान के प्रवक्ता मोहम्मद सोहैल शाहीन के हवाले से कहा, "प्रतिनिधिमंडल मास्को में है. हम अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया की हालिया प्रगति पर चर्चा करने के लिए अफगानिस्तान के लिए रूस के विशेष प्रतिनिधि जेड. काबुलोव से पहले ही मुलाकात कर चुके हैं."

रूसी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को तास को बताया कि रूस मानता है कि तालिबान और अमेरिका के बीच बातचीत बहाल होनी चाहिए. मास्को में वार्ता के दौरान तालिबान के प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि वह वॉशिंगटन के साथ वार्ता करने के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें : आतंकवाद के खिलाफ एक्शन में ट्रम्प, पाकिस्ततान में पनप रहे तहरीक-ए-तालिबान के सरगना को घोषित किया आतंकी

प्रवक्ता ने कहा, "रूसी पक्ष ने अमेरिका और तालिबान के बीच वार्ता बहाली की जरूरत पर जोर दिया. तालिबान ने इसके जवाब में दोहराया कि वह वॉशिंगटन से वार्ता के लिए तैयार है." यह बयान रूसी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तालिबान से वार्ता रद्द करने की घोषणा के बाद आया है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\