Afghanistan: तालिबान ने अमेरिकी बलों की वापसी के बाद अफगानिस्तान के पूरी तरह स्वतंत्र होने की घोषणा की
तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने मंगलवार तड़के कहा ‘‘ सभी अमेरिकी सैनिक काबुल हवाईअड्डे से रवाना हो गए हैं और अब हमारा देश पूरी तरह स्वतंत्र है.
तालिबान ने देश से अमेरिकी बलों की पूर्ण वापसी के बाद अफगानिस्तान के पूरी तरह स्वतंत्र होने की घोषणा की. तालिबान (Taliban) के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने मंगलवार तड़के कहा ‘‘ सभी अमेरिकी सैनिक काबुल हवाईअड्डे से रवाना हो गए हैं और अब हमारा देश पूरी तरह स्वतंत्र है.’’ अमेरिका ने भी मंगलवार की समय-सीमा से पहले अपने सैनिकों की वापसी की पुष्टि की है, जिसके साथ ही, इस युद्धग्रस्त देश में करीब 20 साल की अमेरिकी सैन्य मौजूदगी समाप्त हो गयी है.
तालिबान के लड़ाकों ने अमेरिकी विमानों को सोमवार देर रात रवाना होते देखा और फिर हवा में गोलियां चलायी और अपनी जीत का जश्न मनाया. काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तैनात तालिबान के एक लड़ाके हेमाद शेरजाद ने कहा, ‘‘आखिरी पांच विमान रवाना हो गए हैं और अब यह अभियान समाप्त हो गया है. यह भी पढ़ें :Afghanistan Crisis: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात पर जताई चिंता, कहा- भारत अलर्ट पर
अपनी खुशी बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है... हमारे 20 साल का बलिदान काम आया.’’ अमेरिका सेंट्रल कमान के जनरल फ्रैंक मैकेंजी ने भी वाशिंगटन में अभियान सम्पन्न होने की घोषणा की और बताया कि काबुल हवाईअड्डे से देर रात तीन बजकर 29 मिनट (ईस्टर्न टाइम ज़ोन) पर आखिरी विमानों ने उड़ान भरी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2021 08:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

