महिला के गले से निकली एक ऐसी चीज, Video देख हैरान हो जाएंगे आप
सोशल मीडिया पर एक महिला के ऑपरेशन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वियतनाम की इस महिला को कई हफ्तों से सर में दर्द था. जब दर्ज बर्दाश्त के बाहर हुआ तो महिला डॉक्टर के पास गई. पहले तो डॉक्टर्स को लगा की महिला को ट्यूमर की वजह से दर्द हो रहा है...
सोशल मीडिया पर एक महिला के ऑपरेशन का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वियतनाम की एक महिला को कई हफ्तों से सर में दर्द था. जब दर्द बर्दाश्त के बाहर हुआ तो महिला डॉक्टर के पास गई. पहले तो डॉक्टर्स को लगा की महिला को ट्यूमर की वजह से दर्द हो रहा है. डॉक्टर्स ने ऑपरेशन से महिला का ट्यूमर निकालने का फैसला किया लेकिन, सर्जरी के दौरान महिला के मुंह का नजारा देख डॉक्टर्स हैरान रह गए. महिला के मुंह से दो इंच लंबी जोंक (leech) चिपकी हुई थी. डॉक्टर्स और ज्यादा हैरान तब हो गए जब उन्होंने महिला के गले के साइनस में एक परजीवी को देखा. करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में महिला का मुंह खुला हुआ दिखाई दे रहा है और एक डॉक्टर महिला के मुंह से जिन्दा जोंक बाहर निकालने की कोशिश कर रहा है. जोंक महिला के गले में खाने की नली में चिपका हुआ था. डॉक्टर जोंक को बड़ी ही आसानी से निकाल लेता है और ट्रे में रख देता है. आइए आपको दिखाते हैं पूरा वीडियो.
यह भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया : स्विमिंग पूल से निकला अजीबो गरीब अजगर, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान
यह जोंक करीब तीन महीने से महिला के गले में चिपका हुआ था. बारिश के पानी में नहाने के दौरान जोंक महिला के मुंह में चला गया था. फिलहाल महिला का इलाज जारी है और उसकी तबियत में काफी सुधार भी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2019 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

