कोलंबो में धमाका करने वाले की पत्नी और बहन की भी मौत

रिपोर्ट में कहा गया है कि जब पुलिस की एक टीम कोलंबो के उपनगर डेमाटागोडा में छानबीन करने के लिए एक दो मंजिला इमारत के घर में घुसी तो आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा दिया।

श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट (Photo Credits: IANS)

कोलंबो. श्रीलंका की राजधानी में ईस्टर रविवार को हुए सीरियल ब्लास्ट में शांगरी-ला होटल पर हमला करने वाले आत्मघाती हमलावर की पत्नी और बहन की भी देश में हुए आठ आतंकी हमलों में से आखिरी में मौत हो गई। 'डेली मिरर' की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने कोलंबो के चीफ मजिस्ट्रेट अदालत को सोमवार को इस बारे में सूचना दी। पुलिस ने बताया कि शांगरी-ला होटल के आत्मघाती हमलावर की पहचान एक फैक्ट्री के मालिक इंसान सीलावान के रूप में हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जब पुलिस की एक टीम कोलंबो के उपनगर डेमाटागोडा में छानबीन करने के लिए एक दो मंजिला इमारत के घर में घुसी तो आत्मघाती हमलावर ने खुद को बम से उड़ा दिया।

इससे दो मंजिला यह इमारत ढह गई जिसमें तीन पुलिसवालों के साथ-साथ हमलावर की पत्नी और बहन की भी मौत हो गई। यह भी-श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट का एक CCTV वीडियो आया सामने, संदिग्ध हमलावर हुआ कैमरे में कैद

धमाके करने के सिलसिले में 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से नौ लोग सीलावान की फैक्ट्री के कर्मचारी है। पुलिस ने सभी को अदालत से छह मई तक अपनी रिमांड पर लिया है।

श्रीलंका के तीन शहरों में रविवार को हुए सीरियल बम ब्लास्ट में 321 लोगों की मौत हो गई जबकि 500 लोग घायल हो गए।

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Scorecard: कोलंबो में श्रीलंका ने आयरलैंड को दिया 164 रनों का टारगेट, कुसल मेंडिस और कामिंडु मेंडिस ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो मेंआयरलैंड के कप्तान पॉल स्टर्लिंग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Live Score Update: कोलंबो में श्रीलंका बनाम आयरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Sri Lanka vs Ireland, T20 World Cup 2026 6th Match Preview: श्रीलंका बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\