एजेंसी न्यूज

श्रीलंका ने जापान से एस्ट्राजेनेका के छह लाख टीके देने का किया अनुरोध

श्रीलंका में एस्ट्राजेनेका टीकों की भारी कमी है क्योंकि इस टीके का उत्पादन भारत में होता है जो खुद ही महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है.

श्रीलंका ने जापान से एस्ट्राजेनेका के छह लाख टीके देने का किया अनुरोध
एस्ट्राजेनेका वैक्सीन (Photo Credits: @wef/Twitter)

श्रीलंका, 10 जून : श्रीलंका में एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) टीकों की भारी कमी है क्योंकि इस टीके का उत्पादन भारत में होता है जो खुद ही महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है. इसके कारण टीका निर्माता कंपनी ये टीके द्वीपीय देश को उपलब्ध नहीं करा पाई.

राष्ट्रपति कार्यालय ने बुधवार को घोषणा की कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने जापान के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा (Yoshihide Suga) से एस्ट्राजेनेका के 600,000 टीके उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है. राष्ट्रपति कार्यालय से जारी एक बयान के अनुसार, इस अनुरोध पर सकारात्मक जवाब आया है. यह भी पढ़ें : 5 वर्ष या उससे कम उम्र के बच्चों को मास्क पहनने की सलाह नहीं: डीजीएचएस

श्रीलंका अभी चीन के सिनोफार्म और रूस के स्पूतनिक वी टीकों का इस्तेमाल कर रहा है. श्रीलंका में अप्रैल के बाद से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले और मौत की संख्या बढ़ गयी है. देश में 210,000 से अधिक मामले और 1,843 लोगों की मौत हो चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2021 11:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).