श्रीलंका में बैद्ध मंदिरों पर हो सकता है आत्मघाती हमला, खुफिया विभाग ने जाहिर की आशंका

श्रीलंका (Sri Lanka) में खुफिया विभाग को सूचना मिली है कि चरमपंथी संगठन राष्ट्रीय तौहीद जमात महिला आत्मघाती हमलावरों का उपयोग कर बौद्ध मंदिरों (Buddhist Temples) पर हमला कर सकता है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo- IANS)

कोलंबो: श्रीलंका (Sri Lanka) में खुफिया विभाग को सूचना मिली है कि चरमपंथी संगठन राष्ट्रीय तौहीद जमात महिला आत्मघाती हमलावरों का उपयोग कर बौद्ध मंदिरों (Buddhist Temples) पर हमला कर सकता है. मीडिया ने सोमवार को यह जानकारी दी. डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, खुफिया विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार रात सैंतामारडू क्षेत्र में जिस घर में छापा मारा था, वहां से उन्हें सफेद स्कर्ट और ब्लाउज मिले हैं। यह क्षेत्र कोलंबो से लगभग 364 किलोमीटर दूर है.

अधिकारियों ने कहा कि पिछले महीने 29 मार्च को 29 मुस्लिम महिलाओं ने गिरुल्ला में एक कपड़ों की दुकान से 29,000 श्रीलंकाई रुपयों से ऐसे कपड़ों के नौ जोड़े खरीदे थे. घर से सफेद कपड़ों के अब तक पांच जोड़े बरामद हुए हैं और खुफिया विभाग शेष कपड़ों को तलाशने का प्रयास कर रहा है. यह भी पढ़े: श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: तबाही मचाने से पहले होटल में बुफे की लाइन में लगा था हमलावर

दुकान की सीसीटीवी फुटेज में कपड़े खरीदने वाली महिलाएं दिख रही हैं. ईस्टर संडे हमलों के साजिशकर्ताओं की तलाश में देश भर में छापामारी की जा रही है। इन हमलों में 253 लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

England Women vs Sri Lanka Women, T20 World Cup 2026 1st Match Toss Winner Prediction: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम की किस्मत दे सकती है साथ

England Women vs Sri Lanka Women, T20 World Cup 2026 1st Match Key Players To Watch Out: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें, अकेले दम पर बदल सकते हैं मैच का रुख

England Women vs Sri Lanka Women Dream11 Prediction Match 1: महिला टी20 वर्ल्ड कप के उद्घाटन मुकाबले में होगी रोमांचक जंग, इन स्टार खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी टीम

England Women vs Sri Lanka Women T20I Stats: महिला टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है इंग्लैंड और श्रीलंका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े