विदेश

मस्जिद और दुकानों पर हमले के बाद श्रीलंका में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध

गौरतलब है कि एक मुसलमान दुकानदार के फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद चिलाव शहर में भीड़ ने एक मस्जिद और कुछ दुकानों पर हमला किया।

मस्जिद और दुकानों पर हमले के बाद श्रीलंका में सोशल मीडिया पर प्रतिबंध
प्रतीमात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

कोलंबो. ईस्टर पर हुए हमलों के बाद अल्पसंख्यक मुसलमानों और बहुसंख्यक सिंहली समुदाय के बीच बढ़ रहे तनाव की पृष्ठभूमि में श्रीलंका सरकार ने सोमवार को सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगा दिया। ईस्टर के दिन गिरजाघरों और होटलों पर हुए हमले में करीब 260 लोग मारे गए थे।

गौरतलब है कि एक मुसलमान दुकानदार के फेसबुक पोस्ट को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद चिलाव शहर में भीड़ ने एक मस्जिद और कुछ दुकानों पर हमला किया। यह भी पढ़े-श्रीलंका में सामुदायिक हिंसा के बाद चार शहरों में फिर लगा कर्फ्यू

अधिकारियों ने बताया कि अल्पसंख्यक मुसलमानों और बहुसंख्यक सिंहलियों के साथ झड़प के बाद मध्य रात्रि से फेसबुक और व्हाट्सअप पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रविवार देर शाम अशांति कुलियापितिया तक फैल गई जहां एक मस्जिद और कुछ मुसलमान दुकानदारों पर हमला हुआ। इस कारण क्षेत्र में कर्फ्यू लगाना पड़ा।

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2019 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).