South Korean Plane Catches Fire: एयरपोर्ट पर प्लेन में लगी आग; सभी 176 लोगों को बचाया गया

मंगलवार रात दक्षिण कोरिया के गिम्हे इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Gimhae International Airport) पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब 176 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को ले जा रहे एक यात्री विमान की पूंछ में आग लग गई.

मंगलवार रात दक्षिण कोरिया के गिम्हे इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Gimhae International Airport) पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब 176 यात्रियों और क्रू मेंबर्स को ले जा रहे एक यात्री विमान की पूंछ में आग लग गई. इस घटना में सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया.

एयर बुसान का यह विमान दक्षिण-पूर्वी शहर बुसान से हांगकांग के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था. उड़ान से ठीक पहले, विमान के पिछले हिस्से में आग लगने की सूचना मिली. इसके तुरंत बाद, सभी 169 यात्रियों और 7 क्रू मेंबर्स को इंफ्लेटेबल स्लाइड की मदद से बाहर निकाला गया.

हादसे का Video आया सामने

3 लोग मामूली रूप से घायल

इस हादसे में तीन लोगों को हल्की चोटें आईं, लेकिन उनकी स्थिति गंभीर नहीं बताई जा रही है. बुसान में फायर अथॉरिटी से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली.

दक्षिण कोरिया में हाल का बड़ा हादसा

पिछले साल दिसंबर में दक्षिण कोरिया में एक बड़ा हादसा हुआ था. 29 दिसंबर को, जेजू एयर का एक बोइंग 737-800 विमान मुआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में 181 में से 179 लोगों की मौत हो गई थी. विमान का लैंडिंग गियर काम नहीं कर रहा था, जिससे विमान रनवे से फिसलकर एक कंक्रीट संरचना से टकरा गया और आग की चपेट में आ गया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड